1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: मायापुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग, 90 दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए तैनात

दिल्ली: मायापुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग, 90 दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए तैनात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 11, 2020 07:30 pm IST,  Updated : Jan 11, 2020 07:30 pm IST

पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी फेज दो में जूते बनाने की एक फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

Fire Mayapuri factory Delhi- India TV Hindi
Fire at Mayapuri factory in Delhi Image Source : ANI

पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी फेज दो में जूते बनाने की एक फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को घटना के संबंध में शाम पांच बजे सूचना मिली, जिसके बाद 23 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फैक्ट्री बहुत संकरे क्षेत्र में होने के कारण दमकल वाहनों को वहां पहुंचने में शुरुआत में मुश्किलें आईं। उन्होंने बताया कि करीब 90 दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए तैनात किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत