1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में 1 मई से 15 जून के बीच संपन्न होगा 2021 जनगणना का पहला चरण

हरियाणा में 1 मई से 15 जून के बीच संपन्न होगा 2021 जनगणना का पहला चरण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2020 09:16 pm IST,  Updated : Feb 14, 2020 09:16 pm IST

हरियाणा में 2021 की जनगणना का पहला चरण एक मई से 15 जून के बीच पूरा किया जाएगा और लगभग 58,000 सर्वेक्षण करने वालों और पर्यवेक्षकों को आंकड़े एकत्रित करने के लिए तैनात किया जाएगा।

First phase of 2021 Census in Haryana to be conducted from May 1-Jun 15- India TV Hindi
First phase of 2021 Census in Haryana to be conducted from May 1-Jun 15

चंडीगढ़: हरियाणा में 2021 की जनगणना का पहला चरण एक मई से 15 जून के बीच पूरा किया जाएगा और लगभग 58,000 सर्वेक्षण करने वालों और पर्यवेक्षकों को आंकड़े एकत्रित करने के लिए तैनात किया जाएगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक वक्तव्य में यहां कहा गया कि जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अद्यतन की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और प्रधान जनगणना अधिकारियों की एक राज्यस्तरीय संगोष्ठी में यह सूचना दी गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने की। 

संगोष्ठी में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त विवेक जोशी भी मौजूद थे। वक्तव्य के अनुसार जोशी ने कहा कि नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा और उनसे केवल कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य जनगणना अधिकारी पहले से तैयार प्रश्नावली में से ही प्रश्न पूछेंगे। जोशी ने कहा कि जनगणना के समय एकत्रित किया गया व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रखा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत