1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली NCR: बारिश से तापमान में गिरावट, खराब मौसम की वजह से 14 उड़ानों का मार्ग बदला

दिल्ली NCR: बारिश से तापमान में गिरावट, खराब मौसम की वजह से 14 उड़ानों का मार्ग बदला

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 29, 2020 07:17 pm IST,  Updated : Feb 29, 2020 11:25 pm IST

राजधानी दिल्ली में खराब मौसम की वजह से 14 फ्लाइट्स को लखनऊ, अमृतसर, अहमदबाद और जयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।

Rain in Delhi NCR- India TV Hindi
Rain in Delhi NCR Image Source : PTI

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई। खराब मौसम के कारण 14 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण 14 उड़ानों को लखनऊ,अमृतसर, अहमदाबाद और जयपुर भेजा गया। सफदरजंग और पालम वेधशालाओं में रात साढ़े आठ बजे तक क्रमश: 18.5 और 14.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चमी विक्षोभ के कारण वर्षा हुई। अगले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमोत्तर भारत में चार से छह मार्च के बीच बारिश होने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और एनसीआर में पांच और छह मार्च के बीच बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत