बेंगलुरु। अमेरिकन एयरलाइंस ने अक्टूबर 2020 से बेंगलुरु से अमेरिका में सिएटल के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। केम्पेगौड़ा अंतराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बेंगलुरू और अमेरिका के बीच यह पहली सीधी उड़ान होगी।
Related Stories
बेंगलुरु हवाईअड्डे और सिएटल के टैकोमा हवाईअड्डे के बीच दैनिक सेवा से अमेरिका में सिएटल और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा करने वाले कॉरपोरेट ग्राहकों को सहूलियत होने की उम्मीद है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस मार्ग एयरलाइन 285 सीटों वाला बोइंग 787-9 विमान लगाने वाली है।