Litchi Interesting Facts : गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में एक खास फल की मिठास छा जाती है जिसका नामक है लीची। मगर भारत में लीची का असली स्वाद और सुगंध कहां मिलती है ? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। गौर करने वाली बात तो ये है कि, इस शहर को 'लीची का स्वर्ग', 'लीची की राजधानी,' 'लीची का कटोरा' और 'शाही लीची का गढ़' भी कहा जाता है। भारत के इस शहर की शाही लीची अपनी अनुपम मिठास, रस, सुगंध और छोटे बीज के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। पूरे भारत में इस शहर और राज्य की लीची के स्वाद का दीवाना आपको मिल जाएगा। यदि आपको नहीं पता है तो आज हम आपको बताते हैं कि, भारत के किस शहर को लीची का स्वर्ग कहते हैं ?
लीची का स्वर्ग किस शहर को कहते हैं
बता दें कि, बिहार के मुजफ्फरपुर को लीची उत्पादन का केंद्र कहा जाता है। यहां की जलवायु, मिट्टी और गंगा-घाघरा नदी तंत्र की उपजाऊ भूमि लीची की खेती के लिए आदर्श है। भारत में लीची का लगभग 40-50 प्रतिशत उत्पादन बिहार से होता है, जिसमें मुजफ्फरपुर का हिस्सा सबसे बड़ा है। शाही लीची, चाइना लीची, लोंगिया और कलकत्ता जैसी किस्में यहां उगाई जाती हैं, लेकिन ‘शाही लीची’ को GI टैग (Geographical Indication) मिला हुआ है, जो इसकी अनोखी पहचान को कानूनी सुरक्षा देता है। यही वजह है कि, बिहार के मुजफ्फरपुर 'लीची का स्वर्ग' कहा जाता है।
मुजफ्फरपुर का लीची से सम्बन्ध
मुजफ्फरपुर में लीची की खेती सदियों पुरानी है। 18वीं शताब्दी में चीन से लीची भारत पहुंची और पूर्वोत्तर से होते हुए बिहार तक फैली। मुजफ्फरपुर के बाग आज हजारों किसानों की आजीविका हैं। मई-जून में जब लीची पकती है, तो पूरे क्षेत्र में मिठास की महक छा जाती है। किसान सुबह-सुबह ताजी लीची तोड़कर मंडियों में भेजते हैं। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई समेत देश के बड़े शहरों में मुजफ्फरपुर की लीची की भारी मांग रहती है। अब दरभंगा एयरपोर्ट से एक्सपोर्ट भी शुरू हो चुका है, जिससे बिहार की लीची के लिए विदेशी बाजार भी खुल रहे हैं।
आखिर क्यों फेमस है मुजफ्फरपुर की लीची
मुजफ्फरपुर की लीची का स्वाद क्यों इतना अनोखा है ? आखिर क्यों इसके स्वाद का हर कोई दीवाना है ? अगर आप भी जानना चाहते हैं तो बता दें कि, मुजफ्फरपुर की ठंडी रातें और गर्म दिन लीची को ज्यादा मीठा और रसदार बनाते हैं। शाही लीची का छिलका पतला, गूदा रस से भरा और बीज छोटा होता है। लीची न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पोषण से भी भरपूर विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और खनिजों का खजाना। गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाती है और पाचन में मदद करती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
कभी सोचा है, ऑटो का रंग पीला और हरा ही क्यों होता है; जवाब सुनकर सोच में पड़ जाएंगे
यमुना और जमुना नदी में क्या अंतर है, खूब सुने होंगे ये नाम; नहीं जानते हैं तो जान लें जवाब