आजकल के बढ़ते तनाव, प्रदुषण और खराब खान पान का खामियाजा हमारी सेहत के साथ बालों और स्किन को भी चुकानी पड़ती है। खासतौर, पर इन कारकों की वजह से हमारे बालों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खराबा खान पान और ज़्यादा तनाव लेने से बाल कमजोर और बेजान होने लगते हैं जिससे उनकी नेचुरल चमक गायब होने लगती है। तो अगर आपके बाल भी बहुत ज़्यादा फ्रिजी और बेजान हो गए हैं तो उनकी प्राकृतिक चमक लौटाने के लिए आप अलसी और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
बालों के लिए अलसी और एलोवेरा क्यों है फायदेमंद?
अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E से भरपूर हैं। ये सभी पोषक तत्व बालों की नेचुरल चमक को लौटाते हैं और ग्रोथ को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वहीं , एलोवेरा जेल में विटामिन A, C और E भी होते हैं जो बालों को घना बनाने के साथ उन्हें जड़ से मजबूत बनाता है।
अलसी और एलोवेरा जेल के लिए किन सामग्री की होगी ज़रूरत?
तीन कप पानी, 5 चम्मच अलसी के बीज, आधा कप एलोवेरा जेल
अलसी और एलोवेरा जेल का मिश्रण कैसे बनाएं?
अलसी और एलोवेरा जेल का घोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में तीन कप पानी डालें और गैस ऑन कर उसपर रखें। अब पानी में 5 चम्मच अलसी के बीज डालें। अब इस पानी को अच्छी तरह से उबालें। जब पानी एक कप रह जाए तब गैस बंद कर दें। अब पानी को अच्छी तरह से छान लें। अब एलोवेरा की ताज़ी पत्तियां लें और अच्छी तरह से जेल निकालें। जेल को को एकदम स्मूथ पीस लें। अब आधा कप एलोवेरा जेल को अलसी के घोल में डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आपका केराटिन जेल बनकर तैयार है।
कैसे करें इस जेल का इस्तेमाल?
-
इस जेल का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने बालों को शैम्पू से अच्छी तरह से धोएं।
-
धोने के बाद बालों को सुखाएं और फिर अलसी और एलोवेरा जेल के घोल को बालों में लगाएं।
-
अब इस केराटिन जेल को एक घंटे के लिए अपने बालों में लगाकर रखें।
-
तय समय के बाद, बालों को फिर से अच्छी तरह से धोएं। मिनटों में आपके बाल चमकने और लहराने लगेंगे। हफ्ते में दो बारे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
| ये भी पढ़ें: |
बालों में दही और अंडे का मिश्रण लगाने से क्या होता है? जानें फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका |