1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: TRS कार्यकर्ताओं के हमले में महिला वन अधिकारी घायल

VIDEO: TRS कार्यकर्ताओं के हमले में महिला वन अधिकारी घायल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 30, 2019 04:28 pm IST,  Updated : Jun 30, 2019 04:28 pm IST

कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में रविवार को सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी के एक नेता और कार्यकर्ताओं के हमले में एक महिला वन अधिकारी घायल हो गईं। 

FOREST- India TV Hindi
TRS कार्यकर्ताओं के हमले में महिला वन अधिकारी घायल Image Source : ANI

हैदराबाद। कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले में रविवार को सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी के एक नेता और कार्यकर्ताओं के हमले में एक महिला वन अधिकारी घायल हो गईं। किसानों सहित टीआरएस नेता और उनके अनुयायियों ने ट्रैक्टर पर खड़ीं वन रेंज अधिकारी (एफआरओ) सी. अनीता पर लाठियों की बौछार शुरू कर दी।

यह घटना कागजनगर मंडल के सरसाला गांव में उस वक्त घटी, जब राज्य सरकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम 'हरिताराम' की तैयारियां करने के लिए वन विभाग का एक दल वहां पहुंचा। मैदान को समतल करने के लिए जब वन अधिकारी एक ट्रैक्टर में गांव पहुंचे, तो जिला परिषद के उपाध्यक्ष के. कृष्णा राव और उनके अनुयायियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। राव की अधिकारियों के साथ बहस हो गई। 

जब अनीता ने यह बताने की कोशिश की कि वे लोग केवल सरकारी आदेश का पालन कर रहे हैं, तो उन पर लाठियों से हमला कर दिया गया। इससे पहले की दूसरे अधिकारी और पुलिस बीच बचाव कर पाते, वन रेंज अधिकारी को काफी चोटें आ गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा है कि हमला करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा। कृष्ण राव स्थानीय टीआरएस विधायक के.कोनप्पा का भाई है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत