1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. न्‍यूज
  4. पश्चिम बंगाल: अश्लील प्रस्ताव ठुकराया तो चाचा ने भतीजी पर फेंका तेज़ाब

पश्चिम बंगाल: अश्लील प्रस्ताव ठुकराया तो चाचा ने भतीजी पर फेंका तेज़ाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 29, 2019 08:26 am IST,  Updated : Jun 29, 2019 08:26 am IST

राज्य के नादिया जिले के कृष्णगंज थानाक्षेत्र में 35 साल के शख्स ने अपनी दूर की भतीजी पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

Acid Attack- India TV Hindi
Acid Attack

कृष्णगंज। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से एक जघन्‍य अपराध की खबर आई है। राज्‍य के नादिया जिले के कृष्णगंज थानाक्षेत्र में 35 साल के शख्स ने अपनी दूर की भतीजी पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़िता ने उसकी यौन इच्छाओं को मानने से इनकार कर दिया था। 

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को तब घटी जब 25 साल की पीड़िता सो रही थी। वह अपने माता-पिता और पांच साल के बेटे के साथ रहती है। पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

दूर का रिश्तेदार और पड़ोसी होने के चलते उसका अक्सर पीड़िता के माता-पिता के घर आना जाना लगा रहता था। पुलिस ने बताया कि वह कुछ कारणों से पिछले छह महीने से अपने पति के साथ नहीं रह रही थी। आरोपी ने महिला को कई बार अश्लील प्रस्ताव दिया, जिसे उसने ठुकरा दिया। 

पुलिस ने बताया कि वह महिला के इनकार से गुस्से में आ गया और बृहस्पतिवार की रात को जब सब सो रहे थे तो वह दरवाजे से घर के अंदर घुसा और महिला के जिस्म तथा चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया। हालांकि मां के पास सो रहा बच्चा घटना में जख्मी नहीं हुआ है। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पश्चिम बंगाल