1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सब्जीवाले को 10 रुपए का पुराना नोट दिया तो उसने मार दिया चाकू

सब्जीवाले को 10 रुपए का पुराना नोट दिया तो उसने मार दिया चाकू

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 25, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 05:07 pm IST

मुंबई के दादर इलाके में 10 रुपये के नोट को लेकर हुई बहस के चलते 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

Vegetable hawker killed his customer with Knife for giving...- India TV Hindi
Vegetable hawker killed his customer with Knife for giving old rs10 note in Mumbai (Representative Image)

मुंबई: मुंबई के दादर इलाके में 10 रुपये के नोट को लेकर हुई बहस के चलते 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पीड़ित हनीफ सिद्दीकी दादर (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर से रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रहे थे। पुलिस ने बताया कि पुराना नोट देने पर दोनों के बीच बहस होने लगी और इसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई जिस दौरान रेहड़ी ने वाले सिद्दीकी को कथित रूप से चाकू घोंप दिया। 

उन्होंने बताया कि सिद्दीकी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गाय। सब्जी विक्रेता मौका-ए-वारदात से फरार हो गया था और उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत