1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का निधन

BJP की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का निधन

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2016 10:04 am IST,  Updated : Nov 07, 2016 10:04 am IST

BJP की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का सोमवार तड़के 78 वर्ष की उम्र में अपने घर में निधन हो गया।

former bjp leader jaywantiben mehta passes away- India TV Hindi
former bjp leader jaywantiben mehta passes away

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का सोमवार तड़के 78 वर्ष की उम्र में अपने घर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। जयवंती बेन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री थीं।

पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि मेहता ने रविवार रात करीब 1.30 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को शिवाजी पार्क श्मशान में किया जाएगा।

करीब 6 साल पहले उन्होंने अपनी बहुभाषी आत्मकथा 'मार्चिग विद टाइम' का लेखन और विमोचन किया था, जिसमें उन्होंने एक मध्यवर्गीय घर की गृहणी से नगर निगम की पार्षद और उसके बाद सांसद और फिर केंद्रीय मंत्री बनने की अपनी यात्रा का उल्लेख किया था।

सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

BJP