चंडीगढ़: पंजाब मेंभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रमुख कमल शर्मा का फिरोजपुर शहर में रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। सदस्यों ने कहा कि निधन से एक घंटे पहले उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दी थी।
Related Stories
जब उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की तब वह पार्क में टहल रहे थे। इसके बाद शर्मा को तब पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।