1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सड़क पर सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, चार की मौत

सड़क पर सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला, चार की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Jun 23, 2016 03:11 pm IST

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आज अपने घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर गिट्टियों से लदा एक बेकाबू ट्रक पलट जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और इतने ही अन्य घायल हो गए।

truck- India TV Hindi
truck

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में आज अपने घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे लोगों पर गिट्टियों से लदा एक बेकाबू ट्रक पलट जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और इतने ही अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में सुबह करीब पौने छह बजे मिर्जापुर से गिट्टी लेकर एक ट्रक जौनपुर की तरफ आ रहा था। रामपुर बाजार क्षेत्र में वह ट्रक अज्ञात कारणों से बेकाबू होकर सड़क किनारे सो रहे एक ही परिवार के आठ सदस्यों पर पलट गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में पियारी देवी (60), अमन (16), रिया (10) और प्रिया (आठ) की मृत्यु हो गई, जबकि अंशु, रोहन, प्रियांशु और श्याम गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से दो की हालत नाजुक बतायी गयी है।

सूत्रों ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत