1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: बाढ से 4 और लोगों की मौत, 34.69 लाख आबादी प्रभावित

बिहार: बाढ से 4 और लोगों की मौत, 34.69 लाख आबादी प्रभावित

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2016 08:55 pm IST,  Updated : Aug 27, 2016 08:55 pm IST

बिहार में गंगा और अन्य नदियों में आई बाढ से पिछले 24 घंटों में 4 और लोगों की मौत होने से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। बेगूसराय और भोजपुर में दो-दो लोगों की मौत हो गई है।

Patna Flood- India TV Hindi
Patna Flood

पटना: बिहार में गंगा और अन्य नदियों में आई बाढ से पिछले 24 घंटों में 4 और लोगों की मौत होने से मरनेवालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। बेगूसराय और भोजपुर में दो-दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं बाढ़ से कुल 34.69 लाख आबादी प्रभावित है। 

बाढ़ की जद में गंगा के किनारे बसे इलाके 

बिहार में इन दिनों गंगा नदी के बढ़े हुए जलस्तर के कारण बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगडि़या, मुंगेर, भागलपुर एवं कटिहार जिलों में कमोबेस बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पटना, वैशाली, भोजपुर और सारण जिले के दियारा क्षेत्र बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं। 

बाढ़ प्रभावितों के लिए 544 राहत शिविर
4.97 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है तथा इनमें 2. 66 लाख लोग सरकार द्वारा चलाए जा रहे 544 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। बाढ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए 2571 नावों को लगाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।प्रभावित लोगों को दियारा क्षेत्र से सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में लाया जा रहा है, जहां उनके लिए भोजन, पीने का पानी, स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाओं के इंतजाम किए गए हैं। 

केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह 6 बजे गंगा नदी का जलस्तर कुछ इस प्रकार रहा-
कहलगांव-32. 82 मीटर
बक्सर- 61. 24 मीटर
दीघाघाट- 51. 50 मीटर
गांधीघाट- 49. 95 मीटर
हाथीदह- 42. 97 मीटर
मुंगेर-40.03 मीटर
भागलपुर- 34.71 मीटर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत