1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईंधन के दामों में फिर बढोतरी, मुंबई में पेट्रोल 89.29 रुपये प्रति लीटर पहुंचा

ईंधन के दामों में फिर बढोतरी, मुंबई में पेट्रोल 89.29 रुपये प्रति लीटर पहुंचा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2018 08:08 am IST,  Updated : Sep 16, 2018 10:29 am IST

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। रविवार को भी इनके दामों में बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को भी ईंधन के दामों ने रिकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल के दामों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई।

fuel- India TV Hindi
fuel

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है। रविवार को भी इनके दामों में बढ़ोतरी देखी गई। रविवार को भी ईंधन के दामों ने रिकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली में रविवार को पेट्रोल के दामों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई। जिससे इसकी कीमत बढ़कर 81.91 रुपए हो गई है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में 18 पैसे का इजाफा हुआ है। जिससे डीजल की कीमत बढ़कर 73.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। दूसरी ओर मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जिससे यहां पेट्रोल की कीमत 89.29 रुपए हो गई है। वहीं डीजल के दामों में 19 पैसे की बढोतरी कारण यह 78.26 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। (कोलकाता के बागरी मार्केट में लगने से सभी दुकानें खाक, 20 फायर इंजन स्पॉट पर मौजूद )

बीते शनिवार को मुंबई में पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। यहां पेट्रोल 89.01 रुपये प्रति लीटर बिका था। वहीं 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ मुंबई में डीजल के दाम शनिवार को 78.07 रुपये प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे।

शनिवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल के दाम 81.63 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। डीजल की कीमतों में 24 पैसे का इजाफा हुआ और इसके बाद डीजल 73.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत