1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गढ़चिरौली: 40 नक्सलियों की मौत की प्रशासन करेगा जांच, सुरक्षा बलों पर जहरीली चीज मिला कर बेकसूर ग्रामीणों की हत्या का आरोप

गढ़चिरौली: 40 नक्सलियों की मौत की प्रशासन करेगा जांच, सुरक्षा बलों पर जहरीली चीज मिला कर बेकसूर ग्रामीणों की हत्या का आरोप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2018 05:12 pm IST,  Updated : May 02, 2018 05:12 pm IST

नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दोनों ही मुठभेड़ों में एक भी जवान घायल नहीं हुआ।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है। Image Source : PTI

गढ़चिरौली: गढ़चिरौली के जिला कलेक्टर शेखर सिंह ने पिछले माह हुई उन दो मुठभेड़ों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं जिनमें 40 नक्सली मारे गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि दोनों मुठभेड़ 22 और 23 अप्रैल को हुई थीं जिनमें क्रमश : 34 और 6 नक्सली मारे गए थे। सिंह ने बताया कि आपराधिक दंड संहिता की धारा 176 के प्रावधान के अनुसार जांच के आदेश दिए गए हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया ‘‘ मुठभेड़ एटापल्ली और अहेरी तहसीलों में हुई थीं। दोनों तहसीलों के उप संभागीय मजिस्ट्रेट जांच करेंगे और अपनी अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे। मुठभेड़ के बाद यह नियमित प्रक्रिया है। ’’ 

जांच इन आरोपों की पृष्ठभूमि में की जाएगी कि सुरक्षा बलों ने खाने में जहरीली चीज मिला कर ‘‘ बेकसूर ग्रामीणों ’’ को मार डाला। नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं ने मुठभेड़ पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दोनों ही मुठभेड़ों में एक भी जवान घायल नहीं हुआ।  सीपीआई ( एमएल ) लिबरेशन ने मुठभेड़ों की न्यायिक जांच की मांग की है। प्रख्यात तेलुगू लेखक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता वरवरा राव ने मुठभेड़ों की उच्चतम न्यायालय के वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराने की मांग की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत