1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. घर में सो रहे बच्चों को गला दबाकर मारने के बाद पति-पत्नी ने लगाई 8वीं मंजिल से छलांग

घर में सो रहे बच्चों को गला दबाकर मारने के बाद पति-पत्नी ने लगाई 8वीं मंजिल से छलांग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 03, 2019 08:31 am IST,  Updated : Dec 03, 2019 01:19 pm IST

गाजियाबाद से एक सनसनीखेज खबर आई है। यहां एक बहुमंजिला इमारत की आठवीं मंजिल से तीन लोगों ने छलांग लगा दी जिसमें दो की मौत हो गई जबकि तीसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा

घर में सो रहे बच्चों को गला दबाकर मारने के बाद पति-पत्नी ने लगाई 8वीं मंजिल से छलांग- India TV Hindi
घर में सो रहे बच्चों को गला दबाकर मारने के बाद पति-पत्नी ने लगाई 8वीं मंजिल से छलांग

नई दिल्ली: गाजियाबाद से एक सनसनीखेज खबर आई है। यहां एक बहुमंजिला इमारत की आठवीं मंजिल से तीन लोगों ने छलांग लगा दी जिसमें पती और पत्नी की मौके पर मौत हो गई और दूसरी महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद बिल्डिंग से छलांग लगा दी वारदात गाजियाबाद के कृष्णा आपरा सोसायटी की है। घर में एक पालतू खरगोश था और आत्महत्या से पहले उसे भी मार दिया गया था। मृतक व्यक्ति का नाम गुलशन है और उसकी पत्नी का नाम परवीन बताया जा रहा है। दूसरी महिला का नाम संजना है जो बिजने का काम देखती थी। 

Related Stories

पुलिस ने पहले बताया था कि दोनो महिलाएं गुलशन की पत्नियां थी, लेकिन बाद में मृतक के भाई ने साफ किया कि दूसरी महिला गुलशन का कारोबार देखती थी। पुलिस के मुताबिक जिस घर में परिवार रहता था उसकी दीवार पर एक सुसाइड नोट लिखा हुआ है जिसमें आर्थिक तंगी की बात कही गई है और मौत का जिम्मेदार राकेश वर्मा नाम के किसी व्यक्ति को बताया गया है। सुसाइड नोट में यह अपील भी की गई थी कि सभी शवों को एक साथ जलाया जाए।

आत्महत्या करने वाले परिवार ने मरने से पहले घर की दीवार पर 500-500 रुपए के कुछ नोट और चेक चिपकाया हुआ था और सुसाइड नोट में लिखा था कि पैसों से पूरे परिवार का क्रिया करम और अंतिम संस्कार किया जाए। उनकी आखिरी इच्छा है कि सभी शवों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत