1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्‍तर प्रदेश: बिजली कंपनी के वसूली अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप, गाजियाबाद में काटे 2000 से ज्‍यादा बिजली कनेक्‍शन

उत्‍तर प्रदेश: बिजली कंपनी के वसूली अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप, गाजियाबाद में काटे 2000 से ज्‍यादा बिजली कनेक्‍शन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 12, 2019 12:14 pm IST,  Updated : Sep 12, 2019 12:14 pm IST

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश बिजली बिलों के बकाए के लिए वसूली अभियान शुरू किया है। इस मुहिम की शुरुआत बुधवार को कई गई।

Discom- India TV Hindi
Discom

गाजियाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली बिलों के बकाए के लिए वसूली अभियान शुरू किया है। इस मुहिम की शुरुआत बुधवार को कई गई। बिजली विभाग के अनुसार कंपनी ने दिल्‍ली से सटे गाजियाबाद में 2100 से अधिक बिजली कनेक्‍शन काट दिए हैं। 

बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर आरके राणा ने बताया कि बिजली विभाग के पांच जोन में ऐसे 3400 ग्राहकों की पहचान की गई है जो कि पिछले दो महीने से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। उन्‍होंने बताया कि पिछले 7 दिनों में विभाग ने गाजियाबाद में 2100 ग्राहकों के कनेक्‍शन काटे हैं। ये वे ग्राहक हैं जिनके बिजली बिल का बकाया 10000 रुपए या उससे अधिक है। बिजली विभाग के अनुसार राज्‍य सरकार के आदेश के अनुसार बिजली विभाग ने यह सख्‍त कार्रवाई शुरू की है। 

बिजली विभाग के अनुसार बकाया बिल को वसूलने की मुहिम का सकारात्‍मक लाभ प्राप्‍त हो रहा है। बिजली विभाग ने ग्राहकों पर बकाए 6 करोड़ रुपए में से 2.25 करोड़ रुपए वसूल लिए हैं। बिजली विभाग के अनुसार बकाया वसूलने की यह मुहिम घरेलू और व्‍यवसायिक उभोक्‍ताओं के लिए शुरू की गई है।  

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत