साहिबाबाद | गाजियाबाद पुलिस ऐसे आरोपी की तलाश कर रही है जिसने अपने यहां किराए पर रहने वाले शख्श की हत्या कर उसे अपने मकान में ही दफना दिया। यह वारदात साहिबाबाद इलाके की है जहां गिरधर एन्क्लेव में रहने वाले एक एलएलबी के छात्र को उसके मकान मालिक ने ही मौत के घाट उतार दिया और घर में ही दफन कर दिया।
Related Stories
पुलिस के अनुसार मकान मालिक की बेटी पंकज को प्रेम था, जिस पर युवती के परिजनों को ऐतराज था। ऐसे में उसे रास्ते से हटाने के लिए उन्होंने उसका कत्ल ही कर दिया। यूपी के बलिया के रहने वाले पंकज एलएलबी की पढ़ाई करता था और गिरधर एन्क्लेव में किराए पर रहता था।
पुलिस के अनुसार मकान मालिक ने ही उसकी हत्या कर घर में शव गाड़ दिया था। पंकज की हत्या कर उसके शव को 10 फुट गहरे गड्ढे में गाड़ दिया गया और ऊपर से प्लास्टर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी फरार है।