1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यौन शोषण के बाद शादी से इनकार करने पर युवती ने खुद को जिंदा जलाया, 70 फीसदी जली

यौन शोषण के बाद शादी से इनकार करने पर युवती ने खुद को जिंदा जलाया, 70 फीसदी जली

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2019 05:02 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 05:03 pm IST

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के शिकारपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर गाँव में यौन शोषण किए जाने के बाद शादी से इंकार करने पर 19 वर्षीय एक युवती ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर स्वयं को जिंदा जलाने का प्रयास किया।

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image Image Source : FILE

बेतिया: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला के शिकारपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर गाँव में यौन शोषण किए जाने के बाद शादी से इंकार करने पर 19 वर्षीय एक युवती ने अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर स्वयं को जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवती करीब 70 फीसदी झुलस गयी है। पुलिस अधीक्षक नताशा गुडिया ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला है। युवती का अपने ही अपने ही गांव के अरमान नामक युवक से तअल्लुकात रहे हैं और वह एक महीने के गर्भ से है। 

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अरमान पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा अरमान पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था पर वह उससे इंकार कर रहा था जिसको लेकर युवती ने यह कदम उठाया। नताशा ने बताया कि अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवकुमार ने बताया कि पीड़िता करीब 70 प्रतिशत झुलस गई है जिसका इलाज जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत