1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गोवा मुस्लिम बाल महोत्सव से जाकिर नाईक का नाम हटाया गया

गोवा मुस्लिम बाल महोत्सव से जाकिर नाईक का नाम हटाया गया

 Written By: IANS
 Published : Dec 23, 2016 05:18 pm IST,  Updated : Dec 23, 2016 05:30 pm IST

गोवा के पहले मुस्लिम बाल महोत्सव के आयोजकों ने कुछ मुसलमानों के विरोध के बाद एक फैंसी वस्त्र प्रतियोगिता से विवादित उपदेशक जाकिर नाईक का नाम वापस ले लिया है।

Zakir Naik | PTI Photo- India TV Hindi
Zakir Naik | PTI Photo

पणजी: गोवा के पहले मुस्लिम बाल महोत्सव के आयोजकों ने कुछ मुसलमानों के विरोध के बाद एक फैंसी वस्त्र प्रतियोगिता से विवादित उपदेशक जाकिर नाईक का नाम वापस ले लिया है। इस महोत्सव में बच्चे जाकिर नाईक की भाव-भंगिमा तथा पहनावे को मंच पर प्रस्तुत करने वाले थे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बोर्ड ऑफ इस्लामिक एजुकेशन सेंटर्स के प्रवक्ता आसिफ हुसैन ने कहा कि फैंसी वस्त्र प्रतियोगिता में जिन 20 मुस्लिम व्यक्तित्वों की भाव-भंगिमा तथा पहनावे को बच्चे मंच पर प्रस्तुत करने वाले थे, उस सूची में से जाकिर नाईक का नाम हटा दिया गया है। हुसैन ने कहा, ‘कुछ लोगों के विरोध का सम्मान करते हुए आयोजकों ने प्रतियोगिता से नाईक का नाम हटा दिया।’ उन्होंने कहा, ‘नाईक ने मुसलमानों को तालीम प्रदान करने में बड़ा योगदान दिया है। लेकिन हाल में उनसे संबंधित जो कुछ घटनाओं और कुछ हलकों से लोगों का जो विरोध सामने आया है, उसके मद्देनजर हमने उनका नाम हटा दिया है।’ 

बोर्ड ऑफ इस्लामिक एजुकेशन तथा हिकमाह फाउंडेशन के हाउस ऑफ विस्डम द्वारा गोवा में पहला मुस्लिम बाल समारोह 'तारे जमीं पर' 26-30 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। फैंसी वस्त्र प्रतियोगिता इस समारोह में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में से एक है, जिसमें उन लोगों की भाव-भंगिमा तथा पहनावे की नकल की जाती है, जिन्होंने इस्लाम या मुस्लिम समुदाय के लिए अपना योगदान दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत