1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी का दिखाया टॉप 10 अपराधियों में, गूगल को मिला नोटिस

मोदी का दिखाया टॉप 10 अपराधियों में, गूगल को मिला नोटिस

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 20, 2016 08:04 am IST,  Updated : Jul 20, 2016 08:04 am IST

इलाहाबाद: हाल ही में गूगल सर्च में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में जोड़ा गया था। जिसने अब एतक नया मोड़ सामने आ गया है। इलाहबाद की एक कोर्ट

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

इलाहाबाद: हाल ही में गूगल सर्च में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में जोड़ा गया था। जिसने अब एतक नया मोड़ सामने आ गया है। इलाहबाद की एक कोर्ट ने बीते मंगलवार को गूगल कंपनी के सीईओ को नोटिस भेजा है। इलाहबाद कोर्ट ने गूगल और उसके उच्चाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।

इस मामले के सामने आने के बात सोशल मीडिया एक जंग सी छिड़ गई थी। जिन लोगों ने इसकी शिकायक दर्ज कराई उनका कहना है कि जब हमने इस लिस्ट में से मोदी का नाम हटाने के लिए कहा तो इसका कोई जवाब नहीं मिला।

शिकायतकर्ताओं का कहना था कि गूगल की तरफ से कोई जवाब ना मिलने पर उन्होंने पुलिस की मदद ली। जिसके बाद शिकायतकर्ताओं ने मैजिस्ट्रेट के सामने यह याचिका रखी लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। जिसके बाद शिकायतकर्ताओं ने दोबारा से याचिका दर्ज कराई, जिसके बाद कोर्ट ने इस आदेश को जारी किया। गूगल ने इस मामलेके लिए माफी भी मांगी थी गूगल में इस तर के मामले पहले भी देखे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत