1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में पैलेट गन का विकल्प बनेगा मिर्ची ग्रेनेड, गृहमंत्री ने दी मंजूरी

कश्मीर में पैलेट गन का विकल्प बनेगा मिर्ची ग्रेनेड, गृहमंत्री ने दी मंजूरी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2016 08:26 pm IST,  Updated : Sep 03, 2016 08:26 pm IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बेहद ही अहम फैसला लेते हुए पैलेट गनों के विकल्प के रूप मिर्च ग्रेनेड को मंजूरी दे दी। अब कश्मीर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैलेट गन की जगह मिर्च पाउडर भरे ग्रेनेड का इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर।- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बेहद ही अहम फैसला लेते हुए पैलेट गनों के विकल्प के रूप मिर्च ग्रेनेड को मंजूरी दे दी। अब कश्मीर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैलेट गन की जगह मिर्च पाउडर भरे ग्रेनेड का इस्तेमाल किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने नेतृत्व में ऑल पार्टी डेलिगेशन के अशांत कश्मीर के दौरे से पहले यह मंजूरी प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृहमंत्री ने पैलेट गनों के विकल्प के रूप में पेलार्गोनिक एसिड वैनिलिल एमाइड (PAVA) के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी। पावा को नॉनिवेमाइड भी कहा जाता है और यह मिर्च में पाए जाने वाला एक ऑर्गेनिक कंपाउंड है।

राजनाथ सिंह। (फाइल फोटो)
राजनाथ सिंह। (फाइल फोटो)

बताया जा रहा है कि रविवार को कश्मीर घाटी में करीब 1000 पावा गोले पहुंच जाएंगे। बीते 24-25 अगस्त को कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा के दौरान राजनाथ ने कहा था कि आने वाले दिनों में सुरक्षा बलों को पैलेट गनों का विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि पैलेट गनों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाए जाने की संभावना नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल बहुत जरूरी होने पर ही किया जाएगा। 

गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव टी. वी. एस. एन. प्रसाद की अध्यक्षता वाली 7 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने 29 अगस्त को जमा की गई अपनी रिपोर्ट में पावा के उपयोग की सिफारिश की थी। कश्मीर घाटी में पैलेट गन के इस्तेमाल से कुछ प्रदर्शनकारियों की आंख में गंभीर चोट लगने के कारण कुछ लोगों की रोशनी चली गई थी, जिसके बाद सरकार ने यह कमिटी बनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत