1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Gujrat election 2017: कांग्रेस को झटका, काउंटिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Gujrat election 2017: कांग्रेस को झटका, काउंटिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2017 05:22 pm IST,  Updated : Dec 15, 2017 05:22 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने काउंटिंग में दखल देने से इनकार करते हुए पार्टी की याचिका को खारिज कर दिया है।

Supreme court- India TV Hindi
Supreme court

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस पार्टी को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने काउंटिंग में दखल देने से इनकार करते हुए पार्टी की याचिका को खारिज कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि 18 दिसंबर को काउंटिंग के दौरान कम से कम 25फीसदी VVPAT (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल)  पर्चियों को EVM से क्रॉस वेरिफाइ किया जाए। याचिका में यह मांग की गई थी कि EVM में जो वोट पड़े हैं, उनका मिलान VVPAT  पर्चियों से किया जाए। 

आपको बता दें  कि गुरुवार को वोटिंग खत्म होने के बाद आए ज्यादातर एग्जिट पोल्स में गुजरात में बीजेपी की जीत का अनुमान लगाया गया है। इससे पहले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने EVM में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए ट्वीट किया है कि एग्जिट पोल्स में बीजेपी की जीत इसलिए दिखाई जा रही है कि नतीजे आने पर EVM पर सवाल खड़ा न किया जा सके। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत