1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. HIV संक्रमित होने की बात छुपाकर लड़के ने की शादी, पत्नी भी हुई बीमार तो किया केस

HIV संक्रमित होने की बात छुपाकर लड़के ने की शादी, पत्नी भी हुई बीमार तो किया केस

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2020 10:35 am IST,  Updated : Sep 01, 2020 10:35 am IST

एक व्यक्ति ने एचआईवी संक्रमित होने की बात कथित तौर पर छुपाकर शादी की और बाद में उसकी पत्नी भी इससे संक्रमित हो गई...

HIV संक्रमित होने की बात...- India TV Hindi
HIV संक्रमित होने की बात छुपाकर लड़के ने की शादी, पत्नी भी हुई बीमार तो किया केस Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जींद: एक व्यक्ति ने एचआईवी संक्रमित होने की बात कथित तौर पर छुपाकर शादी की और बाद में उसकी पत्नी भी इससे संक्रमित हो गई। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीडऩ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार उसकी शादी पिछले साल कैथल निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे इसी दौरान उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और जांच में पता लगा कि एचआईवी संक्रमित हो गई है। बाद में पता लगा कि उसका पति शादी से पहले ही एचआईवी संक्रमित था। इसके बाद ससुराल के लोगों ने समाज का भय दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा और साथ ही बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके पति, ननद, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, दहेज उत्पीडऩ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि शिकायत के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत