1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार का वीडियो बनाया, महिला ने की आत्महत्या

हरियाणा: विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार का वीडियो बनाया, महिला ने की आत्महत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2021 06:51 am IST,  Updated : Nov 18, 2021 06:51 am IST

आरोप है कि पहले युवक ने पीड़िता के साथ दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार कर वीडियो बना लिया तथा उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा: विधवा के साथ...- India TV Hindi
हरियाणा: विधवा के साथ कथित तौर पर बलात्कार का वीडियो बनाया, महिला ने की आत्महत्या Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • युवक ने पीड़िता के साथ दोस्ती की और फिर रेप कर वीडियो बनाया।
  • महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
  • पुलिस ने आरोपी दीपक को किया गिरफ्तार।

सोनीपत (हरियाणा): हरियाणा में सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक विधवा ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी मिलने के बाद आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पहले युवक ने पीड़िता के साथ दोस्ती की और फिर उसके साथ बलात्कार कर वीडियो बना लिया तथा उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सोनीपत के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली विधवा महिला ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 377 और 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक को भी गिरफ्तार किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत