नई दिल्ली: शुक्रवार शाम एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि काफी सारे पेड़ टूटकर गिर गए। इस बारिश के साथ ही गर्मी की तपिस झेल रहे दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहावना हो गया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आज धूल भरी आंधी के बारिश बारिश होने की संभावना जताई थी।
कई दिनों से गर्मी सहन कर रहे थे दिल्लीज-एनसीआरवासी:
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से दिल्ली और एनसीआर में तापमान 45 पार बना हुआ था, जिसकी वजह से लोगों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। इस बारिश ने फिलहाल कुछ दिनों के लिए मौसम सुहाना कर दिया है। इससे पहले 8 तारीख को मानसून ने केरल तट पर दस्तक दे दी थी। आपको बता दें बीते दिन यानी गुरुवार को चुरु में पारा 47 का आंकड़ा पार कर गया था।