1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजस्थान के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर में झमाझम बरसा पानी

राजस्थान के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी, पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर में झमाझम बरसा पानी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2019 07:19 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 07:19 pm IST

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर में भारी बारिश और पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों और पश्चिमी हिस्सों के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है।

Heavy rainfall warning alert issued in 14 district in...- India TV Hindi
Heavy rainfall warning alert issued in 14 district in Rajasthan

जयपुर: राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर में भारी बारिश और पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों और पश्चिमी हिस्सों के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान डूंगरपुर के देवल में 17 सेंटीमीटर, डूंगरपुर तहसील में 10 सेंटीमीटर, आसपुर में 8 सेंटीमीटर, गणेशपुर में 7 सेंटीमीटर, नागौर के डेगाना में 5 सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 4 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। 

Related Stories

उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह से शाम तक श्रीगंगानगर में 18 मिलीमीटर, जयपुर में 8.9 मिलीमीटर, बीकानेर में 5.2 मिलीमीटर, कोटा में 2.4 मिलीमीटर, डबोक में 1.2 मिलीमीटर, और चूरू में बूंदाबांदी हुई है। राजधानी जयपुर में सुबह से ही घने बादलों की आवाजाही होती रही और अलग अलग हिस्सों में कई बार तेज बारिश का दौर चला। 

कई स्थानों पर तेज बारिश के कारण राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान बांसवाडा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर और जालौर में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के कई स्थानों एवं पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान जताया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत