1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी, नदियां उफान पर

उत्तराखंड में आफत की बारिश जारी, नदियां उफान पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2016 12:33 pm IST,  Updated : Jul 19, 2016 12:33 pm IST

इस बार का मॉनसून उत्तराखंड के लिए भारी तबाही लेकर आया है। राज्य के लगभग हर हिस्से में बारिश से तबाही देखी जा सकती है। राज्य में भागीरथी, सरयू, शारदा और गोरी नदी खतरे के

Rain plays havoc in Uttrakhand- India TV Hindi
Rain plays havoc in Uttrakhand

इस बार का मॉनसून उत्तराखंड के लिए भारी तबाही लेकर आया है। राज्य के लगभग हर हिस्से में बारिश से तबाही देखी जा सकती है। राज्य में भागीरथी, सरयू, शारदा और गोरी नदी खतरे के निशान को पार कर गईं हैं, तो मंदाकिनी और अलकनंदा नदी खतरे के निशान के आसपास बह रही हैं।

गंगोत्री-गोमुख रूट पर नदी में अचानकर बाढ़ आने स् घिरे लोगों को एसडीआएफ और फॉरेस्ट विभाग की टीम ने बचाया।रस्सी के सहारे लोगों को नदी पार कराया गया.. इन लोगों में कई महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे।

रूड़की का भी बूरा हाल

रिषिकेश ही नहीं रूड़की का भी बूरा हाल है। भारी बारिश के बाद रूड़की में जगह-जगह जल जमाव हो गए हैं, सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी है और रूड़की शहर की ज्यादातर सड़कें पानी में डूबी हैं।

देवभूमि पर आसामान से आफत बरस रही है.. बारिश .. बाढ़ के बाद लैंड स्लाइड का कुदरत ने ऐसा कहर ढाया है कि हरकोई परेशान है.. भारी बारिश और बाढ़ के बाद लोग भूस्खल न का दोहरी मार झेल रहे हैं.. लैंड स्लाइड के कारण कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए हैं.. जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है..

नैनीताल को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे नंबर 87 पर गुलाबघाटी में भारी बरसात के बाद पहाड़ों से मलबा गिरने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है इसकी वजह से अब सिर्फ आधी सड़क से ही आवाजाही हो रही है। .सड़क की हालत ऐसी है कि जरा सी लापरवाही से गाड़ियां सैकड़ों फिट गहरी खाई में गिर सकती हैं।

अल्मोड़ा में लैंडस्लाइड से थमी जिंदगी

अल्मोड़ा जिले में  भूस्खलन ने लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन उड़ा दिया है...जिले के कुछ इलाकों में घरों पर पहाड़ों से मलबा गिरने से घरों को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है...एतिहात के तौर पर प्रशासन ने इलाके को खाली कराकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया है...अल्मोड़ा शहर की थपलिया और लिंक माल रोड भूस्खलन की वजह से धंस गई है... प्रशासन बंद सड़कों को खोलने के लिए दिन-रात कोशिशों में लगा हुआ है...लेकिन बारिश की वजह से राहत कार्य में परेशानी हो रही है...

रूद्रप्रयाग जिले में भी भारी बारिश से सड़कों का बुरा हाल है। जगह-जगह लैंडस्लाइड से रोड ब्लॉक है जिससे लोगों को बारी मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है। प्रशासन ने ऐसी सड़कों को बंद कर दिया है जिससे बड़े हादसों को टाला जा सके। मलबा साफ करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत