1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केरल में भारी बारिश, चार जिलों के लिए अलर्ट जारी

केरल में भारी बारिश, चार जिलों के लिए अलर्ट जारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2019 04:19 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 04:19 pm IST

केरल के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ये चार जिले भारी वर्षा और तेज हवाओं की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सूत्रों ने कहा कि यह अलर्ट इदुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में जारी किया गया है।

Rain- India TV Hindi
Heavy Rain in Mallapuram Image Source : T RAGHAVAN

तिरुवनंतपुरमकेरल के कई इलाके भारी बारिश की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने राज्य के चार जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। ये चार जिले भारी वर्षा और तेज हवाओं की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सूत्रों ने कहा कि यह अलर्ट इदुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और वायनाड में जारी किया गया है।

राज्य की अधिकांश नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है और कन्नूर, वायनाड, इदुक्की, मलप्पुरम, कोझीकोड और कासरगोड में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां की प्रमुख नदियों जैसे मणिमाला, मीनाचल, मूवट्टापुझा, चलियार, वालापट्टनम, इरूवाझीनीपुझा और पंबा में जलस्तर बढ़ा हुआ है। पलक्कड जिले के एक आदिवासी गांव अट्टापडी में एक मकान पर पेड़ गिर जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मलप्पुरम से एक आपदा प्रबंधन अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यहां के नीलाम्बुर कस्बे और आसपास के इलाके बाढ़ की चपेट में हैं और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम यहां पहुंचने वाली है। दमकल और राहत दल लोगों को उनके घरों से निकलने में मदद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में मानसून से उत्पन्न हालातों की समीक्षा के लिए आयोजित एक आपात बैठक की अध्यक्षता की है।

Rain
Image Source : T RAGHAVANHeavy Rain in Mallapuram

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिलाधिकारियों को लोगों को खतरे वाले क्षेत्रों से निकालने के निर्देश दिये गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘हमने राज्य में एनडीआरएफ की और टीमें भेजने का अनुरोध किया है। निलंबुर और इदुक्की में दो टीमें पहले ही भेजी जा चुकी हैं।’’ आपदा प्रबंधन सूत्रों के अनुसार इस वर्ष छह जून को मानसून शुरू होने के बाद से 29 लोगों की मौत की सूचना है। बृहस्पतिवार को अट्टापडी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Heavy Rain
Image Source : T RAGHAVANHeavy Rain in Mallapuram

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत