1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मेरे समर्थन में खड़े होने के बजाय किसी गरीब परिवार की मदद कीजिये, यही सबसे बड़ा सम्मान: PM मोदी

मेरे समर्थन में खड़े होने के बजाय किसी गरीब परिवार की मदद कीजिये, यही सबसे बड़ा सम्मान: PM मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Apr 08, 2020 05:35 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके समर्थन में लोग पांच मिनट खड़े होने के बजाय अगर गरीब परिवार की मदद करें तो इससे बड़ा सम्मान कोई नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें ट्वीट कर कही है।

मेरे समर्थन में खड़े होने के बजाय किसी गरीब परिवार की मदद कीजिये, यही सबसे बड़ा सम्मान: पीएम मोदी- India TV Hindi
मेरे समर्थन में खड़े होने के बजाय किसी गरीब परिवार की मदद कीजिये, यही सबसे बड़ा सम्मान: पीएम मोदी

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उनके समर्थन में लोग पांच मिनट खड़े होने के बजाय अगर गरीब परिवार की मदद करें तो इससे बड़ा सम्मान कोई नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें ट्वीट कर कही है। उन्होंने लोगों की उस मुहिम का जिक्र किया कि पांच मिनट खड़े होकर नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया जाय। उन्होंने पहली नजर में इसे विवादों में घसीटने का कोई खुराफात बताया है।  इस संबंध में पीएम मोदी ने आज दो ट्वीट किया है।

पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में कहा- 'मेरे ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग यह मुहिम चला रहे हैं कि 5 मिनट खड़े रहकर मोदी को सम्मानित किया जाए। पहली नजर में तो यह मोदी को विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है।'

वहीं पीएम मोदी ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा-'हो सकता है कि यह किसी की सदिच्छा हो, तो भी मेरा आग्रह है कि यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है और मोदी को सम्मानित ही करना है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है। मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान कोई हो ही नहीं सकता।'

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत