1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20I मुकाबला, LIVE देखने के लिए देर रात तक जागना होगा

IND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20I मुकाबला, LIVE देखने के लिए देर रात तक जागना होगा

 Published : Jun 02, 2026 11:40 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 11:40 am IST

भारत और इंग्लैंड महिला टीमों के बीच आज तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। जो टीम आज जीतेगी, वो सीरीज अपने नाम करेगी। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप से पहले ये आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। आज के मैच का वक्त नोट कर लीजिए।

smriti mandhana- India TV Hindi
स्मृति मंधाना Image Source : GETTY

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच इस वक्त टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। तीन मैचों की सीरीज का आखिर मुकाबला आज खेला जाएगा। खास बात ये है कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय टीम का ये आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है, यानी तैयारी का आखिरी मौका होगा। ये मैच भारत में आप कितने बजे से देख सकते हैं, ये जान लीजिए। अगर आप क्रिकेट के शौकीन हैं तो देर रात तक जागना होगा। 

तीन मैचों की टी20 सीरीज अभी बराबरी पर, जो टीम आज जीतेगी, सीरीज अपने नाम करेगी

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां तीन मैच खेले जा रहे हैं। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने कमाल का खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, सीरीज अपने नाम कर लेगी, इसलिए ये अहम है। इससे भी बड़ी बात ये है कि आईसीसी टूर्नामेंट से पहले ये आखिरी इंटरनेशनल मैच है। इसके बाद भारतीय टीम सीधे विश्व कप में उतरेगी। हालांकि टीम को कुछ प्रै​क्टिस मैच खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन इंटरनेशनल मैच आज आखिरी होगा। 

भारतीय समय अनुसार रात 11 बजे शुरू होगा मुकाबला, सोनी पर लाइव देख सकेंगे मैच

आज के मैच के शुरू होने की बात की जाए तो ये भारतीय समय अनुसार देर रात 11 बजे से शुरू होगा। चूंकि ये 20.20 ओवर का मैच है, इसलिए ये करीब ढाई से तीन बजे तक चल सकता है। यानी अगर आप मैच देखने के शौकीन हैं तो आप अपनी नींद खराब करनी होगी। पहले मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर को आराम दिया गया था, ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी स्मृति मंधाना ने संभाली थी। दूसरे मैच में हरमनप्रीत ने वापसी की, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं बने। अब अपना फॉर्म वापस पाने के लिए सभी भारतीय खिलाड़ियों के पास ये आखिरी मौका होगा। भारत में इस मैच को आप सोनी के स्पोर्ट्स चैनल और मोबाइल पर सोनी लिव पर देख सकते हैं। 

भारत की म​हिला टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव। 

इंग्लैंड की महिला टीम: सोफिया डंकले, डैनी वायट-हॉज, एमी जोन्स (विकेट कीपर), एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, माइया बाउचियर। 

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज से पहले शुरू होगी एक और टेस्ट सीरीज, WTC अंक तालिका में मचेगी खलबली

वैभव सूर्यवंशी के लिए BCCI ने खोले दरवाजे? अजीत अगरकर को मिला साफ संदेश, कहा- जो जरूरी हो वो करो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल