1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं मखाने की चाट, दही डालकर मिनटों में हो जाएगी तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में खाएं मखाने की चाट, दही डालकर मिनटों में हो जाएगी तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 02, 2026 08:24 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 08:24 am IST

Makhana Chaat Recipe: नाश्ते में हल्दी डिश शामिल करनी है तो मखाना चाट बनाकर खा सकते हैं। ये खाने में टेस्टी और बनाने में आसान है। इस तरह मखाना चाट खाएंगे तो वजन भी कम होगा। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

मखाना चाट रेसिपी- India TV Hindi
मखाना चाट रेसिपी Image Source : INDIA TV

स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए डाइट में हेल्दी चीजों को जगह दें। खाना बदलने से न सिर्फ आपका वजन कम होगा बल्कि आप खुद को कहीं ज्यादा स्वस्थ महसूस करेंगे। सुबह उठकर हेल्दी नाश्ते के साथ इसकी शुरुआत करें। नाश्ते में तला भुना या बाहर का खाने से अच्छा होगा कि आप मखाना चाट बनाकर खाएं। दही और मखाने से बनी चाट खाने से आपका पेट भी आसानी से भर जाएगा और स्वाद भी भरपूर मिलेगा। आप चाहें तो इसे शाम की चाय के साथ स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं। मखाना चाट बहुत ही स्वादिष्ट लगती है और ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होती है। डायबिटीज के मरीज या फिर वजन घटाने के लिए डाइटिंग करने वाले लोग भी इसे आसानी से खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें मखाना चाट की रेसिपी।

मखाना चाट की रेसिपी

पहला स्टेप- आपको इसके लिए करीब 2 कप मखाने लेने हैं। भूनने के लिए 1 चम्मच देसी घी का इस्तेमाल करें। इससे मखाने क्रंची हो जाते हैं। साथ में हरे धनिए की चटनी, 1 प्याज, 1 टमाटर को बारीक कटा लें। उबले स्वीट कॉर्न, इसके साथ ही खट्टी-मीठी चटनी, करीब 2 चम्मच गाढ़ा और कम खट्टा दही लें। आधा चम्मच चीनी और स्वादानुसार नमक डालें। थोड़ा चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमकीन सेव, हरा धनिया, अनार के दाने भी चाट का स्वाद बढ़ाएंगे।

दूसरा स्टेप- सबसे पहले मखाने को घी डालकर धीमी आंच पर भून लें। अब मखाने को हल्का ठंडा होने दें और हरी चटनी तैयार कर लें, इसमें धनिया, पुदीना, लहसुन, नमक, नींबू और हरी मिर्च डालकर गाढ़ी चटनी बना लें। एक बाउल में मखाने ले और इसमें दही और चीनी मिक्स कर लें। इसमें कटा प्याज, टमाटर और उबले कॉर्न को मखाने में अच्छे से मिला लें।

तीसरा स्टेप- अब इसमें सारे मसाले जैसे नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला अच्छे से मिक्स कर लें। मखाने में तैयार की गई हरी चटनी और नमकीन वाली सेव भी डालकर मिला लें। सारी चीजों को मिला लें और ऊपर से अनार के दाने, हरा धनिया डालकर गार्निश करें। तैयार है स्वादिष्ट मखाना चाट, जिसे आप कभी भी स्नैक्स या मंचिंग के तौर पर खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल