1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 16, 2016 07:34 am IST,  Updated : Jul 16, 2016 07:34 am IST

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी, उत्तराखंड और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते मौसम विभाग ने जिलाधिकारियों को

heavy rain- India TV Hindi
heavy rain

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यूपी, उत्तराखंड और बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते मौसम विभाग ने जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। 16 और 17 जुलाई को उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी हाईअलर्ट पर रखा गया है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार कहा कि उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले एक हफ्ते में अच्छी बारिश होगी जबकि मध्य और पश्चिमी हिस्सों में आगामी पखवाड़े में कम वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा, प्रायद्वीपीय भारत में 30 जुलाई तक सामान्य के करीब बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 20 जुलाई तक और पूर्वोत्तर राज्यों में 30 जुलाई तक सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उसने कहा, मध्य और पश्चिम भारत में 16 से 30 जुलाई तक कम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि कम दबाव वाले क्षेत्र में मानसून सक्रिय है और अगले दो दिनों में धीरे धीरे इसके हिमालय की तलहटी के पास उत्तर की ओर स्थानांतरित होने की संभावना है। मौसम विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि इससे पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पश्मिच बंगाल में अगले एक हफ्ते में अच्छी बारिश होगी।

मध्य भारत में अबतक अच्छी बारिश हुई है और वर्षा सामान्य से 25 फीसदी अधिक रही है, लेकिन वहां अगले पखवाड़े में कम बारिश होगी। वहीं पूरे देश में सामान्य से चार फीसदी अधिक बारिश होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत