1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंडन एयरबेस में संदिग्धों के घुसने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

हिंडन एयरबेस में संदिग्धों के घुसने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2016 09:45 am IST,  Updated : May 06, 2016 11:02 am IST

यूपी के गाजियाबाद में स्थित हिंडन एयरबेस में कुछ संदिग्धों के घुसने की आशंका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर हिंडन एयरबेस के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। किसी

hindon- India TV Hindi
hindon

नई दिल्ली: शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में 3 संदिग्धों के दाखिल होने की सूचना मिली। एयरफोर्स ने इनमें से एक संदिग्ध पकड़ लिया। ये पूरी कहानी एक मॉक ड्रिल थी जिसे एयरबेस पर जैश की साजिश के सामने आने के बाद किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान हिंडन एयरबेस को पूरी तरह बंद कर दिया गया। ऐसी रिपोर्ट्स आई की सुबह होने से पहले हिंडन एयरबेस पर तीन संदिग्धों को घुसते देखा गया है। क्विक रिस्पॉन्स टीम और वायुसेना की स्पेशल गुरुड़ कमांडो टीम ने तुरंत एक्शन लिया। यह मॉकड्रिल सभी स्तर पर सुरक्षाव्यस्था की जांच करने के लिए किया गया था। आस-पास के स्कूल, मार्केट और दफ्तरों बंद करवा दिए गए।

पठानकोट हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए हिंडन एयरबेस पर मॉकड्रिल किया गया था। इस दौरान पठानकोट हमले को रीक्रिएट किया गया। एयरबेस के अंदर बिल्कुल वैसी ही स्थितियां बनाई गई जैसी पठानकोट हमले के वक्त बनी थी। मॉक ड्रिल के दौरान एयरबेस को पूरी तरह बंद कर दिया गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जैश के 13 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी हिंडन एयरबेस पर हमले की साजिश में शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत