1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. प्लास्टिक सर्जरी से ब्वॉयफ्रेंड बना पति, मटन सूप ने खोली मर्डर मिस्ट्री

प्लास्टिक सर्जरी से ब्वॉयफ्रेंड बना पति, मटन सूप ने खोली मर्डर मिस्ट्री

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 15, 2017 09:10 am IST,  Updated : Dec 15, 2017 10:28 am IST

हत्या की वारदात को नागर्कनूल में अंजाम दिया गया। इसके बाद स्वाति ने राजेश का चेहरा तेजाब से जला दिया। राजेश को अपना पति बताकर अस्पताल में भर्ती कराया। दुनिया से ये कहा कि कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला किया और उसके पति सुधाकर रेड्डी को पेट्रोल से जला द

swathi-murder-mutton-soup- India TV Hindi
swathi-murder-mutton-soup

नई दिल्ली: तेलंगाना में एक मर्डर की गुत्थी मटन सूप ने खोल दी है। जी हां मटन सूप जिसकी वजह से सलाखों के पीछे पहुंच गई है कातिल पत्नी और उसका ब्वॉयफ्रेंड। एसिड अटैक मामले की जांच कर रही पुलिस उस वक्त हैरानी में पड़ गई, जब सिर्फ एक मटन सूप के कारण जांच अधिकारियों को पता चला कि यह मामला हत्या की एक साजिश का है। जानकारी के अनुसार 27 नवंबर को स्वाति ने ब्वॉयफ्रेंड राजेश के साथ मिलकर अपने पति सुधाकर रेड्डी की हत्या की। धारदार हथियार से कत्ल करने के बाद उसका शरीर महबूबनगर जिले के जंगल में छिपा दिया।

हत्या की वारदात को नागर्कनूल में अंजाम दिया गया। इसके बाद स्वाति ने राजेश का चेहरा तेजाब से जला दिया। राजेश को अपना पति बताकर अस्पताल में भर्ती कराया। दुनिया से ये कहा कि कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला किया और उसके पति सुधाकर रेड्डी को पेट्रोल से जला दिया। लिहाजा वो अब सुधाकर की प्लास्टिक सर्जरी कराना चाहती है। सुधाकर के घरवालों और दोस्तों ने स्वाति की बात पर यकीन कर लिया।

लेकिन एक रोज़ जब सुधाकर की मां और भाई उससे मिलने अस्पताल गए तो वो अपने साथ मटन सूप भी लेकर गए जिसे सुधाकर तो बहुत पसंद करता था लेकिन सुधाकर बना राजेश मटन सूप नहीं पीता था। वो शुद्ध शाकाहारी था। लिहाज़ा उसने सूप पीने से मना कर दिया। बस यहीं से सुधाकर की मां को शक हो गया। उन्होंने पूरी बात पुलिस को बताई तो पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने अस्पताल में आधार कार्ड से सुधाकर रेड्डी की पहचान करने की कोशिश की। राजेश का फिंगर प्रिंट सुधाकर रेड्डी के फिंगर प्रिंट से मेल नहीं खाया और सारी मिस्ट्री खुलती चली गई।

राजेश ने पूछताछ में कबूला कि उसने ही स्वाति के साथ मिलकर सुधाकर का कत्ल किया और लाश महबूबनगर के जंगल में छिपा दिया जिसके बाद पुलिस ने स्वाति को गिरफ्तार कर लिया और लाश भी जंगल से बरामद कर ली गई। स्वाति रेड्डी महबूबनगर में एक निजी अस्पताल में नर्स है। उसके दो छोटे मासूम बच्चे हैं। स्वाति ने पूरी साजिश एक तेलुगू फिल्म से प्रेरित होकर रची और प्यार में पागल होकर अपने ही हाथों अपनी दुनिया को तबाह कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत