1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Alert: इन इलाकों में छाया घना कोहरा, पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

IMD Alert: इन इलाकों में छाया घना कोहरा, पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 17, 2021 08:22 am IST,  Updated : Jan 17, 2021 08:22 am IST

दिल्ली, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में भी कोहरे की चादर देखी जा सकती है। यूपी ईस्ट, बिहार, असम और मेघालय में भी कई इलाकों भी घना कोहरा लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। 

IMD Alert dense to dense fog in Punjab Uttar Pradesh Delhi Haryana Chandigarh Assan IMD Alert: इन इल- India TV Hindi
IMD Alert: इन इलाकों में छाया घने से भी घना कोहरा, पूरे उत्तर भारत Image Source : PTI

नई दिल्ली. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा  रहा है। आज (रविवार) सुबह से ही पश्चिमी यूपी और पंजाब के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में भी कोहरे की चादर देखी जा सकती है। यूपी ईस्ट, बिहार, असम और मेघालय में भी कई इलाकों भी घना कोहरा लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी।  मौसम विभाग ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

 

दिल्ली में शनिवार को विजिबिलिटी रही जीरो

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस मौसम में यह तीसरा मौका है जब दृश्यता कम होकर शून्य मीटर रह गयी है। इससे पहले पिछले साल आठ दिसंबर को और इस वर्ष एक जनवरी को दृश्यता कम होकर शून्य मीटर हो गयी थी।

पढ़ें- Coronavirus Vaccination शुरू होने से पहले जब पीएम मोदी हो गए भावुक
पढ़ें- Coronavirus Vaccination: कांग्रेस पार्टी के नेता मनीष तिवारी ने उठाए ये सवाल

अधिकारी ने बताया कि बहुत घना कोहरा होने के कारण पालम एवं सफदरजंग में दृश्यता कम होकर शून्य मीटर पर आ गयी है। मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तो वह ‘बहुत घने कोहरे’ की श्रेणी में आता है। इसी प्रकार दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच रहने पर घना कोहरा, 201 से 500 मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 मीटर के बीच दृश्यता रहने पर कम कोहरा होता है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पढ़ें- अफवाहों पर ध्यान न दें, विशेषज्ञों ने टीकों को सुरक्षित करार दिया है: केजरीवाल
पढ़ें- अमेरिका ने पाकिस्तान को दिया झटका!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत