1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर में फिर आंधी-बारिश की संभावना, जानें राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में फिर आंधी-बारिश की संभावना, जानें राज्यों के मौसम का हाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2021 06:59 pm IST,  Updated : Mar 12, 2021 06:59 pm IST

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। बता दें कि आज सुबह भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी।

IMD alert weather forecast rain alert in Delhi, Rajasthan, Haryana, Uttar Pradesh western-disturbanc- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर बारिश की संभावना जताई गई है। Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्यों में भी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। बता दें कि आज सुबह भी दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई थी और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने दिन में आम तौर पर बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने और ओले पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। 

वहीं, तेज हवाओं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से) के चलने की भी संभावना जतायी है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमाान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल का अभी तक का सबसे गर्म दिन भी था।

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली, हरियाणा, यूपी व राजस्थान के कई क्षत्रों में आंधी व तेज गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की गति करीब 20-30 किमी प्रतिघंटा रहेगी। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, कोसली, फरुखनगर, मानेसर, गुड़गांव, झज्जर, चरखाद्री, कुरुक्षेत्र के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं हरियाणा के करनाल, पानीपत, सोनीपत, गन्नौर, फरीदाबाद, सोहना, खरखौदा, सफीदों, नारनौल , यूपी के नोएडा, शामली, देवबंद, मुज्जफरनगर, खतोली राजस्थान के बरवाड़ी में बारिश होगी। अगले 1 घंटे के दौरान इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत