1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 13 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

13 मार्च दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 13, 2016 07:03 pm IST,  Updated : Mar 13, 2016 07:04 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

India TV- India TV Hindi
India TV

राष्ट्रीय खबरें

RSS का मेकओवर: अब भूरे रंग की फुल पैंट पहनेंगे स्वयंसेवक

RSS ने आज अपने ड्रेस कोड में बदलाव करते हुए खाकी हाफ पैंट की जगह भूरे रंग की फुल पैंट स्वयंसेवकों के परिधान में शामिल की है। आगे पढ़े

 

पाक के कब्जे वाले कश्मीर में दिखी चीनी सेना, बढ़ सकती हैं भारत की मुश्किलें

लद्दाख क्षेत्र में लगातार घुसपैठ के बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर देखा गया जिससे सुरक्षा बल सजग हो गए हैं। आगे पढ़े
 

समर्थकों से खचाखच भरा मंच गिरा, बाल-बाल बचे वरुण गांधी

भाजपा सांसद वरुण गांधी आज उस समय बाल-बाल बच गए जब यहां पार्टी के एक समारोह में उनके समर्थकों से खचाखच भरा एक अस्थाई मंच गिर पड़ा। आगे पढ़े
 

मीडिया मेरे शिकार में लगा है, पर सही जगह नहीं ढूंढ रहा है: विजय माल्या

बैंकों के हज़ारों करोड़ रुपये लेकर विदेश चले गए उद्योगपति विजय माल्या ने ट्वीट कर मीडिया पर निशाना साधा है। माल्या ने ट्वीट किया है कि UK में मीडिया मेरे शिकार में लगा है। आगे पढ़े
 

मौसम का बिगड़ा मिजाज, कश्मीर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश

जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई। इनमें गुलमर्ग और सोनमर्ग के पर्यटन स्थल भी शामिल हैं। आगे पढ़े
 

अंतरराष्ट्रीय खबरें

योमिंग, वॉशिंगटन डीसी में ट्रंप की करारी हार, राष्ट्रपति पद की दौड़ तेज

रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के लिए अग्रणी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को आज उस समय झटका लगा जब वह अपने प्रतिद्वंद्वी टेड क्रूज और मारको रूबियो से अमेरिकी राजधानी और योमिंग में बुरी तरह परास्त हो गए। आगे पढ़े
 

मंच पर धावा बोलने की कोशिश करने वाले प्रदर्शनकारी को ट्रम्प ने बताया आईएसआईएस का समर्थक

अमेरिकी राज्य ओहियो में एक रैली में डोनाल्ड ट्रम्प के भाषण के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने मंच पर धावा बोलने की कोशिश की । इस पर ट्रंप ने उसे आईएसआईएस का समर्थक बताया ।बहरहाल, रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार ट्रम्प ने हाल में अपने कार्यक्रम के दौरान इस घटना से मची अफरातफरी को नजरअंदाज किया।
 

बिजनेस की खबरे

One Nation, One Tax: अक्टूबर से लागू हो सकता है जीएसटी, संसद के चालू सत्र में बिल पारित होने की उम्मीद

वित्त मंत्री अरुण जेटली को उम्मीद है कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक बजट सत्र के 20 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे भाग में पारित हो जाएगा। आगे पढ़े
 

Keep enough cash in Wallet: होली के कारण लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, 23 मार्च से पहले निपटा लें अपना सारा काम

इस महीने होली की वजह से देश के कई राज्यों में बैंक लगातार पांच दिन बंद रहेंगे। हालांकि ज्यादातर राज्यों में 4 दिन की छुट्टी है। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

अमिताभ ने बताया अपनी अगली फिल्म का नाम

मेगास्टार अमिताभ बच्चन वर्तमान में शूजीत सरकार द्वारा निर्मित अपनी आगामी फिल्म के लिए दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। आगे पढ़े
 

नावेद-साईदा बने ‘पावर कपल’ के विजेता

टेलीविजन निर्देशक नावेद जाफरी और उनकी पत्नी सईदा को रविवार को सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन के सेलिब्रिटी रियलिटी शो 'पावर कपल' का विजेता घोषित किया गया। आगे पढ़े

खेल की खबरें

हमें भारत में पाक से ज्यादा प्यार मिलता है: शाहिद अफरीदी

पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी और सीनियर आल राउंडर शोएब मलिक विश्व T-20 चैम्पियनशिप के लिये यहां पहुंचने के बाद हुए भव्य स्वागत से काफी खुश हैं। आगे पढ़े
 

टी20 मेजबान स्थलों को बल्लेबाजी ट्रैक तैयार करने के दिशानिर्देश दिये गये

आईसीसी विश्व ट्वेंटी20 के यहां 15 मार्च को होने वाले ग्रुप दो के शुरूआती सुपर 10 मुकाबले के लिये बल्लेबाजों के मुफीद पिच होने की उम्मीद है जो पिछले साल यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बनायी गयी ट्रैक के बिलकुल विपरीत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत