राष्ट्रीय खबरें-
भारत में घुसे 3 पाकिस्तानी आतंकवादी, हाईअलर्ट पर पंजाब
सुरक्षा एजेंसियों ने तीन संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों के जम्मू एवं कश्मीर से दिल्ली की ओर कथित रूप से रुख करने को लेकर यहां चेतावनी जारी की है। पंजाब पुलिस के सूत्रों ने बताया कि तीन आतंकवादी जम्मू एवं कश्मीर स्थित अपने आका के साथ मंगलवार रात पड़ोसी राज्य के बनिहाल टनल को पार कर चुके हैं। आगे पढ़ें
लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी का बुधवार शाम को निधन हो गया। कमला आडवाणी को दिल का दौरा पड़ा था। दिल का दौरा पड़ने के तुरंत बाद उन्हें एम्स ले जाया गया जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। आगे पढ़ें
NIT श्रीनगर में हालात का जायजा लेने पहुंची HRD टीम
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में छात्रों व पुलिस के बीच मंगलवार को हुई झड़प के एक दिन बाद बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास (HRD) मंत्रालय की दो सदस्यीय टीम हालात का जायजा लेने बुधवार को यहां पहुंची। आगे पढ़ें
कोलकाता फ्लाईओवर हादसा: निर्माण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी अरेस्ट
पिछले सप्ताह ध्वस्त हो गए विवेकानंद फ्लाईओवर का निर्माण कर रही हैदराबाद स्थित कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हो गयी थी और 89 अन्य घायल हो गए थे। इसके साथ ही इस सिलसिले में गिरफ्तार किये गए लोगों की संख्या बढ़ कर 9 हो गई है। आगे पढ़ें
मुंबई तिहरे बम विस्फोट मामले में 3 दोषियों को उम्रकैद
मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को 2002-03 में हुए तिहरे बम विस्फोटों के लिए दोषी ठहराए गए तीन अभियुक्तों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इनमें मुख्य अभियुक्त मुजम्मिल अंसारी भी शामिल है। आगे पढ़ें
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
PM मोदी द्वारा आलोचना के बाद UN ने आतंकवाद पर किया अपनी प्रतिक्रिया का बचाव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवाद के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की आलोचना किए जाने के कुछ दिन बाद वैश्विक संस्था ने आतंकवाद के खिलाफ अपने रूख का बचाव करते हुए कहा है कि वह ‘निश्चित तौर पर’ इस खतरे से निपटने में एक जिम्मेदार रवैया अपनाने की कोशिश कर रही है। आगे पढ़ें
चीन ने किया लौट आने वाले उपग्रह का सफल प्रक्षेपण
चीन ने सूक्ष्म गुरूत्व और अंतरिक्ष जीवन विज्ञान का अध्ययन करने में वैज्ञानिकों की मदद करने के लिए पुन: प्राप्त किए जा सकने वाले वैज्ञानिक अनुसंधान उपग्रह को आज (बुधवार) लॉन्च किया। आगे पढ़ें
बिजनेस की खबरें-
रिलायंस जियो की 4G सर्विस दिसंबर तक आएगी पूरे देश में: UBS
रिलायंस जियो की लॉन्चिंग को लेकर लगाए जा रहे तमाम कयासों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी यूबीएस ने कहा है कि कंपनी की सेवाएं पूरे देश में दिसंबर तक लॉन्च हो सकती है। आगे पढ़ें
Tata Motors ने लॉन्च की हैचबैक Tiago, कीमत 3.2 लाख रुपए से 5.54 लाख रुपए
रेवेन्यू के मामले में भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने बुधवार को अपनी बहुप्रतीक्षित हैचबैक Tiago को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने आक्रामक कीमतों पर इस नई कार को लॉन्च किया है और कंपनी इसके जरिये मारुति की सेलेरियो और हुंडई की आई10 से मुकाबला करने जा रही है। आगे पढ़ें
एंटरटेनमेंट की खबरें-
Pics: प्रत्युषा की प्रार्थना सभा में नजर आए टीवी जगत के सितारे
छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकार प्रत्युषा बनर्जी के आत्महत्या के मामले में दिन प्रतिदिन नई-नई कड़िया जुड़ती जा रही हैं। मंगलवार को मुंबई के एक गुरुद्वारे में प्रत्युषा की शोक सभा रखी गई थी जिसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा टेलीविजन के कई बड़े सितारे दिखे। तस्वीरें देखें
रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘सरबजीत’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज़
रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘सरबजीत’ फिल्म बन कर तैयार है और फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज़ किया गया।
खेल की खबरें-
अदालत की बीसीसीआई को लताड़, IPL के मैच महाराष्ट्र से बाहर करो
सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र में पानी की बर्बादी को लेकर बीसीसीआई और महाराष्ट्र तथा मुंबई क्रिकेट संघ को आड़े हाथों लेते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने आज कहा कि आईपीएल के मैच ऐसी जगह कराने चाहिये जहां जलसंकट नहीं हो। आगे पढ़ें
नई IPL टीम के लिए खेलना पुराने घर को छोड़ने की तरह: सुरेश रैना
आईपीएल की नई टीम गुजरात लायंस की अगुआई करने वाले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कि नई टीम के लिए खेलने में काफी चुनौतियां हैं क्योंकि यह पुराने घर की सुविधाओं को छोड़ने की तरह है।