1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 12 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

12 अप्रैल दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2016 07:16 pm IST,  Updated : Apr 12, 2016 07:17 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, इस साल जमकर बरसेंगे बादल

कई राज्यों में सूखे के बाद अब राहत भरी खबर आई है। मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को घोषणा की कि इस बार देश में मानसून औसत से बेहतर रहेगा। आगे पढ़े

लंच पर PM मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के लिए मंगलवार दोपहर भोज आयोजित किया। कैंब्रिज के ड्यूक एवं डचेज इन दिनों भारत दौरे पर हैं। आगे पढ़े

केरल मंदिर हादसा: प्रबंधन समिति के 5 सदस्यों ने किया सरेंडर

केरल के पुत्तिंगल देवी मंदिर की प्रबंधन समिति के पांच फरार सदस्यों ने आज तड़के आत्मसमर्पण कर दिया। राज्य में किसी मंदिर में हुए अब तक के सबसे भयंकर हादसे में 109 लोगों की मौत हो गई है। आगे पढ़े

NIA अफसर तंजील की हत्या की गुत्थी सुलझी, 2 गिरफ्तार!

पुलिस ने NIA अफसर तंजील अहमद की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। तंजील अहमद मर्डर केस में पुलिस ने आज तीन आरोपियों मुनीर, रेयान और जैनुअल के नाम का खुलासा किया। आगे पढ़े

बाइक राइडर वीनू पालीवाल की सड़क हादसे में मौत

देश की चर्चित बाइक राइडर वीनू पालीवाल की मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह हर्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर भारत भ्रमण के लिए निकली थीं। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

भारत और अमेरिका सैन्य साजो-सामान समझौते पर हुए सहमत

भारत और अमेरिका के बीच आपसी सैन्य साजो-सामान सहयोग समझौते के लिए सहमती बन गई है। एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर से कहा कि, "हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि एक देश की सेना दूसरे देश में ठहरेगी।" आगे पढ़े

तुर्की में कार बम धमाके में एक की मौत, 47 घायल

तुर्की के अशांत कुर्द बाहुल्य दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक सैन्य चौकी पर किये गये कार बम हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और करीब 50 लोग अन्य घायल हो गये। आगे पढ़े

पाक जेल में एक और भारतीय की मौत, 20 साल से था बंद, लाहौर कोर्ट ने किया था बरी

पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद किरपाल सिंह की मौत हो गई है। 1992 में किरपाल सिंह वाघा बॉ़र्डर को पार करके पाकिस्तान चले गए थे जिस कारण उन्हें जासूसी के मामले में जेल में बंद किया गया था। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

उबर ने 10 शहरों में 22 फीसदी तक सस्‍ती की सर्विस

एप आधारित टैक्‍सी सर्विस कंपनी उबर ने अहमदाबाद और पुणे सहित देश के 10 शहरों में किराया 22 फीसदी कम कर दिया है। आगे पढ़े

Apple ने पेश की कॉरपोरेट लीज स्‍कीम, किराये पर मिलेंगे iPhone SE और अन्‍य मॉडल

दुनिया की प्रमुख टेक्‍नोलॉजी कंपनी Apple चाहती है कि भारतीय कॉरपोरेट उसके नए आईफोन एसई का इस्‍तेमाल बढ़चढ़कर करें। आगे पढ़े

RBI ने लॉन्‍च की नई एप जो स्‍मार्टफोन को बना देगी बैंक, 50 रुपए का एमाउंट भी कर सकेंगे ट्रांसफर

अब स्‍मार्टफोन का उपयोग केवल सोशल मीडिया पर चैट करने, वीडियो देखने और सेल्‍फी लेने तक ही सीमित नहीं रह गया है। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

रजनीकांत ने किया ‘कबाली’ की रिलीज का खुलासा

सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कबाली' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए रजनीकांत ने बताया बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'कबाली' दुनियाभर में मई या जून में रिलीज होगी। आगे पढ़े

'उड़ता पंजाब' के लिए रॉक स्टार बने शाहिद

शाहिद कपूर की आगमी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का हाल ही में मोशन लोगो जारी किया गया था। जिसमें फिल्म का नाम लिखा हुआ नजर आ रहा था इसके बाद अब फिल्म में शाहिद कपूर का पहला लुक भी शेयर कर दिया गया है। आगे पढ़े

सुल्तान टीजर आउट: अखाड़े में सलमान ने दी पहलवान को पटखनी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की आगामी फिल्म 'सुल्तान' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। सलमान के फैंस लंबे समय से उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। आगे पढ़े

खेल की खबरें

IPL: मैदानों के रखरखाव के लिये सीवेज का साफ किया हुआ पानी इस्तेमाल करेंगे कहा बीसीसीआई ने

बम्बई उच्च न्यायालय के सवाल उठाने के बाद बीसीसीआई ने मंगलवार को कहा कि वह सूखाग्रस्त महाराष्ट्र में आईपीएल मैचों के लिये मैदानों के रखरखाव के मद्देनजर सीवेज का साफ किया हुआ पानी खरीदेगा। आगे पढ़े

भारत ने अजलन शाह कप में पाकिस्तान को 5-1 से हराया

एसवी सुनील के दो गोल की मदद से भारत ने सुल्तान अजलन शाह कप हाकी टूर्नामेंट के राउंड रोबिन लीग मैच में एकतरफा मुकाबले में आज यहां चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-1 से हरा दिया। आगे पढ़े

पद्म भूषण से नवाजी गईं सानिया

भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को खेल में उनके योगदान के लिए मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए भव्य समारोह में पद्म भूषण से अलंकृत किया गया। आगे पढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत