1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें

25 अप्रैल दिनभर की बड़ी ख़बरें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2016 07:41 pm IST,  Updated : Apr 25, 2016 07:48 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

Image- India TV Hindi
Image

राष्ट्रीय खबरें

JNU विवाद: कन्हैया कुमार पर अनुशासनहीनता का आरोप, 10,000 का जुर्माना

जेएनयू ने विश्वविद्यालय परिसर में नौ फरवरी को आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में अनुशासनात्मक नियम तोड़ने के लिए कन्हैया कुमार पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। आपको बता दें कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर राष्ट्रद्रोह का आरोप लगा था। आगे पढ़े

मालेगांव बम धमाकों में सभी 9 आरोपी हुए बरी
मालेगांव में हुए बम धमाकों के सभी 9 आरोपियों को आज मुंबई कोर्ट ने बरी कर दिया है। यह धमाका साल 2006 में हुआ था। आगे पढ़े

रूपा गांगुली पर TMC कार्यकर्ता को धक्का देने का आरोप, FIR दर्ज
भाजपा नेता रूपा गांगुली पर हावड़ा पोलिंग बूथ के बाहर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता को धक्का देने का आरोप है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। आगे पढ़े

ODD-EVEN: खाली दिखी सांसदों के लिए चलाई गई विशेष बस, परेश रावल बोले सॉरी AK
दिल्ली सरकार द्वारा सांसदों को संसद तक लाने ले जाने के लिए शुरू की गई डीटीसी की विशेष बस सेवा का सोमवार को गिने-चुने यात्रियों ने ही लाभ उठाया। आगे पढ़े

बिहार सरकार ताड़ी को उद्योग का दर्जा दे: पासवान
लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने बिहार सरकार शराबबंदी के नाम पर ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों पर अत्याचार करने और उनकी आजीविका छीनने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार से ताड़ी को उद्योग का दर्जा देने की मांग की। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

अमेरिका ने पाक से कहा- हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ करे ठोस कार्रवाई
हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ ठोस कार्यवाही के करने के लिए अमेरिका ने पाकिस्तान बात की  है। अमेरिका ने कहा कि पाकिस्तान आतंकी समूहों के बीच भेदभाव नहीं करने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे। आगे पढ़े

नेपाल: विनाशकारी भूकंप की पहली बरसी पर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
बीते साल नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप की पहली बरसी पर  नेपालियों ने मृतकों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। आगे पढ़े

सीरिया: कार बम हमले में 15 की मौत, धमाका सैन्य चौकी के पास हुआ
दमिश्क: सीरिया की राजधानी दमिश्क से दक्षिण एक शिया बहुल जिले में सोमवार को एक सैन्य चौकी के पास हुए कार बम हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। सेना के एक सूत्र ने बताया कि यह विस्फोट उस वक्त हुआ, जब चालक शिया बहुल जिले सैयदा जैनब के दियाबियाह कस्बे में वाहन को लेकर दो सैन्य चौकियों को सफलतापूर्वक पार कर गया। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

FY16 में EPF पर मिलेगा कम ब्‍याज, वित्‍त मंत्रालय ने तय 8.7 फीसदी ब्‍याज दर को दी मंजूरी
वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) योजना में जमा राशि पर वित्‍त वर्ष 2015-16 के लिए  8.7 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी है। आगे पढ़े

केंद्रसरकार 2017 तक दो लाख से अधिक लोगों को देगी नौकरी, विभिन्‍न विभागों में होगी भर्ती
सरकारी नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार अपने विभिन्न विभागों में दो लाख से अधिक पदों का सृजन करेगी। आगे पढ़े

टैक्सी की तरह एप से बुक कर सकेंगे सिटी बस में सीट
नई दिल्ली। टैक्सी की तरह दिल्लीवासी अब स्मार्टफोन से बसों में अपनी सीटें बुक कर सकेंगे। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने ‘प्रीमियम बस सर्विस’ की घोषणा की। इसके तहत एसी बसों में जून से एप के द्वारा सीटें बुक की जा सकेंगी। इस कदम के जरिए सरकार दि‍ल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को मजबूत कर प्रदूषण और जाम की समस्या को भी कुछ हद तक कम करने की कोशिश में है। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

इस अभिनेत्री के डांस के कायल हैं टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को हिन्दी सिनेमाजगत में एक बेहतरीन डांसर माना जाता है वह अपनी खास नृत्य शैली के लिए पहचाने जाते हैं। आगे पढ़े

पहचानिए अमिताभ बच्चन के साथ यह युवा प्रशंसक कौन है?
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। आगे पढ़े
 
खेल की खबरें

एक और क्रिकेटर के सिर में लगी चोट, एयर लिफ्ट कर बचाई जान
श्रीलंकाई क्रिकेटर कौशल सिल्वा को फील्डिंग करते वक्त सिर में चोट लग गई। हादसा तब हुआ जब सिल्वा दो दिन के अभ्यास मैच में फॉरवर्ड शॉट लेग पर फील्डिंग कर रहे थे, इसी दौरान उनके सिर पर चोट लग गई। आगे पढ़े

रोअर भोकानाल ने ओलम्पिक टिकट हासिल किया
भारतीय रोअर (चप्पूचालक) दत्तू भोकानाल ने इस साल ब्राजील के शहर रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए टिकट हासिल कर लिया है। आगे पढ़े

सलमान को ओलंपिक दूत नियुक्त करने का बचाव किया सलीम खान ने
मुंबई: पटकथा लेखक सलीम खान ने आज अपने अभिनेता पुत्र सलमान खान को भारतीय ओलंपिक दल का सदभावना दूत नियुक्त करने के फैसले का बचाव किया जिसकी देश की कुछ प्रमुख खेल हस्तियों ने आलोचना की थी। पहलवान योगेश्वर दत्त और फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सलमान को सदभावना दूत नियुक्त करने के फैसले की आलोचना की थी। आगे पढ़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत