1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LAC पर भारत की विशाल सेना देख 'गीदड़' बना चीन, अब दे रहा है इस बात की दुहाई

LAC पर भारत की विशाल सेना देख 'गीदड़' बना चीन, अब दे रहा है इस बात की दुहाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2021 09:41 am IST,  Updated : Jan 10, 2021 09:41 am IST

आर्टिकल में लिखा है कि पैंगोंग झील इलाके में भारत की विशाल मिलिट्री को देखा जा सकता है। बता दें कि पैंगोंग झील के बीच से LAC गुजरती है, इस झील का एक बड़ा हिस्सा चीन के कब्जे वाले लद्दाख में हैं।

India China pangong lake ladakh ecosystem indian army global times LAC पर भारत की विशाल सेना देख 'गी- India TV Hindi
LAC पर भारत की विशाल सेना देख 'गीदड़' बना चीन, अब दे रहा है इस बात की दुहाई Image Source : AP (FILE)

नई दिल्ली. लद्दाख में LAC पर पिछले साल के अप्रैल-मई महीने से भारत और चीन के बीच विवाद जारी है। दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने खड़ी हैं। भारतीय फौज ने चीनी PLA के लद्दाख में फिर से भारतीय इलाके को कब्जाने के फिर से फेल कर दिया है। जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं में हुए संघर्ष में चीन के 40 से ज्यादा जवान मारे गए थे। गलवान में चीन को पटखनी देने के बाद भी भारत ने ड्रैगन को गीदड़ साबित करते हुए, उसकी नाक के नीचे कई ऊंची चोटी पर कब्जा जमा लिया, जिसके बाद से चीन के मंसूब पस्त हैं। LAC और लद्दाख में भारत की विशाल सेना को देख चीन घबरा गया है। चीन की ये घबराहट उसके सरकार अखबार ग्लोबल टाइम्स में साफ देखी जा सकती है।

पढ़ें- LAC पर चीनी सैनिक पकड़ा गया

पढ़ें- चीन में फंसे भारतीय नाविकों को लेकर आई Good News, 14 जनवरी को पहुंच रहे हैं भारत

ग्लोबल टाइम्स में चीन ने लिखा है कि भारत द्वारा लद्दाख के पैंगोंग झील इलाके में की जा रही गतिविधियां वहां का इको सिस्टम प्रभावित करने वाली हैं। चीन पैंगोंग झील के आसपास बढ़ रहे टूरिज्म के कारोबार और उसके जरिए आर्थिक रूप से संपन्न हो रहे लद्दाख के दूर-दरार के ग्रामीणों से भी परेशान है। आर्टिकल में चीन की तरफ से कहा गया है कि मान नाम के गांव के नजदीक झील किनारे इतने तंबूओं को देखा जा सकता है जिसमें 10 हजार लोगों को ठहराया जा सके।

पढ़ें- India China Tension: तवांग में ITBP ने की 'अद्भुत' तैयारी, चीन को छोटी सी हिमाकत पड़ेगी बहुत भारी
पढ़ें- पाकिस्तान को मिलने वाला है 'पक्के दोस्त' चीन से धोखा! अपना काम निकाल पल्ला झाड़ रहा है ड्रैगन

इस आर्टिकल में घुमा-फिराकर बातें करने के बाद चीन लद्दाख में भारतीय सेना की और भी मजबूत होती पकड़ का जिक्र भी करता है। आर्टिकल में लिखा है कि पैंगोंग झील इलाके में भारत की विशाल मिलिट्री को देखा जा सकता है। बता दें कि पैंगोंग झील के बीच से LAC गुजरती है, इस झील का एक बड़ा हिस्सा चीन के कब्जे वाले लद्दाख में हैं। चीन इस बात से भी चिंतित है कि भारत ने लद्दाख में LAC के नजदीक तक न सिर्फ सड़के बना ली हैं बल्कि सैन्य गतिविधियों से संबंधित इमारतों का भी निर्माण किया है। चीन कहता है कि Finger 3 इलाके में भारतीय सेना का कैंप लगातार बड़ा होता जा रहा है। लद्दाख में पहाड़ों में ITBP- Indo Tibetan Border Police को देखा जा सकता है। सेटेलाइट तस्वीरों के हवाले से चीन कहता है कि Finger 4 इलाके में भी भारतीय निर्माण देखा जा सकता है, जो 2019 में नहीं था, लेकिन जून 2020 के बाद से बढ़ गया है।

पढ़ें- 'चिकन बिरयानी और ड्राई फ्रूट्स का मजा ले रहे हैं तथाकथित किसान, हो रही है बर्ड फ्लू फैलाने की साजिश'
पढ़ें- लव जिहाद कानून पर कंगना रनौत का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत