1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘राजन गैंग की मदद से दाऊद को उड़ाने की थी तैयारी’

‘राजन गैंग की मदद से दाऊद को उड़ाने की थी तैयारी’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 24, 2015 11:48 am IST,  Updated : Aug 24, 2015 11:53 am IST

नई दिल्ली: मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भारत पाकिस्तान में ही उड़ाने की तैयारी में था, लेकिन मुंबई पुलिस के कुछ अफसरों की वजह से पूरा ऑपरेशन चौपट हो गया। पूर्व होम सेक्रेटरी

भारतीय खुफिया एजेंसियों को उसकी कराची में मौजूदगी के पुख्ता सबूत मिलने से सतर्क हुई पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई ने दाऊद को कराची से हटाकर राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद के बाहरी शहर मुरी में स्थानातंरित कर दिया है।

एक भारतीय न्यूज चैनल के मुताबिक रविवार दोपहर को सेना और आईएसआई ने दाऊद और उसके पूरे परिवार सेना के वाहनों में कराची से मुरी के लिए रवाना किया। चैनल ने बताया कि पाकिस्तानी एजेंसियों ने यह कदम भारत के डोजियर के मद्देनजर किया है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को गुप्त रखने के लिए पाकिस्तान ने हर संभव कोशिश की थी।

दाऊद वर्ष 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोटों का मुख्य आरोपी है। इस हमले में 257 लोगों की मौत हुई थी। तब से वह पाकिस्तान की सरपरस्ती में कराची में रह रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत