1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने अपने परम मित्र अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने अपने परम मित्र अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 25, 2019 12:53 pm IST,  Updated : Aug 25, 2019 05:50 pm IST

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने अपने परम मित्र अरुण जेटली को रविवार को बीजेपी मुख्यालय में जाकर श्रद्धांजलि दी। अरुण जेटली का पार्थिव शरीर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

इंडिया टीवी के...- India TV Hindi
इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने अपने परम मित्र अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने अपने परम मित्र अरुण जेटली को रविवार को बीजेपी मुख्यालय में जाकर श्रद्धांजलि दी। अरुण जेटली का पार्थिव शरीर दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। ​अरुण जेटली ने ट्वीट कर कहा कि आज साबित हो गया कि अरुण जेटली को ना कोई अग्नि जला सकती, ना कोई बीमारी मिटा सकती है। आज उन्होंने दोनों को हरा दिया। वो हमारे बीच ही हैं। उनका प्यार, उनकी सलाह, उनकी यादें उन्हें हमेशा ज़िंदा रखेंगी। अब इसी उम्मीद के सहारे जीना होगा।

Related Stories

इससे पहले अरुण जेटली के निधन की खबर पर इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने दुख जताते हुए कहा था “अरुण जेटली मेरे परम मित्र थे। हमारी मित्रता पांच दशक पुरानी थी। उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। ईश्वर उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें। जेटली एक कुशल प्रशासक, एक विज्ञ विधिवेत्ता, और एक निष्कलंक राजनेता थे। परमेश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

अरुण जेटली को इंडिया टीवी की भावपूर्ण श्रद्धांजलि, क्लिक करें

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि "अरुण जेटली के निधन की खबर से एक शून्य जैसा पैदा हो गया है। समझ में नहीं आता क्या भूलूं, क्या याद रखूं। देश के लिए अरुण जी प्रखर नेता, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रशासक, तेज़ तर्रार वकील और निष्कलंक व्यक्तित्व के धनी इंसान थे।" पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया था। वह 66 वर्ष के थे।

अस्पताल ने एक संक्षिप्त बयान में बताया था कि जेटली ने दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर अंतिम सांस ली। एम्स ने कहा कि ‘हम बड़े दुख के साथ अरुण जेटली के निधन की जानकारी दे रहे हैं कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने 24 अगस्त को दोपहर 12:07 बजे आखिरी सांस ली।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत