1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिक्किम: भारी बर्फबारी में फंसे थे 2,500 सैलानी, सेना ने बचाई जान

सिक्किम: भारी बर्फबारी में फंसे थे 2,500 सैलानी, सेना ने बचाई जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2018 02:55 pm IST,  Updated : Dec 29, 2018 02:55 pm IST

पूर्वी सिक्किम में भारत चीन सीमा पर सेवनटीन्थ माइल इलाके के पास बर्फबारी के बाद फंसे 2,500 से ज्यादा सैलानियों को भारतीय सैनिकों ने बचाया लिया है।

पूर्वी सिक्किम में...- India TV Hindi
पूर्वी सिक्किम में भारत चीन सीमा पर सेवनटीन्थ माइल इलाके के पास बर्फबारी के बाद फंसे 2,500 से ज्यादा सैलानियों को भारतीय सैनिकों ने बचाया लिया है। Image Source : ANI

गंगटोक: पूर्वी सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर सेवनटीन्थ माइल इलाके के पास बर्फबारी के बाद फंसे 2,500 से ज्यादा सैलानियों को भारतीय सैनिकों ने बचाया लिया है। फिलहाल, जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर सीमा क्षेत्र की ओर किसी भी गाड़ी को जाने की इजाजत नहीं दी गई है। बर्फ हटाने और सड़क संपर्क को बहाल करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

पूर्वी सिक्किम के जिलाधिकारी कपिल मीणा ने बताया कि सैलानी शुक्रवार शाम नाथू ला और त्सोगो (चांगू) झील से लौट रहे थे और बर्फबारी की वजह से क्षेत्र की सड़कें अवरूद्ध हो गईं थीं। इससे 300-400 से ज्यादा असैन्य वाहन जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर फंस गए। 

मीणा ने बताया कि सेना तुरंत हरकत में आई और सैलानियों को बचा लिया। उन्हें सेवनटीन्थ माइल इलाके में स्थित शिविर में ले जाया गया, जहां उन्हें खाना और दवाइयां दी गईं। पर्यटकों को राज्य की राजधानी भेजे जाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

(इनपुट- ANI और भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत