1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Anti-Tank Guided Missiles से उड़ाया पाकिस्तानी बंकर, सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना का जवाब, देखिए वीडियो

Anti-Tank Guided Missiles से उड़ाया पाकिस्तानी बंकर, सीजफायर उल्लंघन पर भारतीय सेना का जवाब, देखिए वीडियो

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 06:58 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 10:43 pm IST

भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार सेना की टुकड़ियों ने हाल ही में कुपवाड़ा सेक्टर के सामने स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना द्वारा की गई ये कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को भारत में धकेलने के लिए की जा रही गोलीबारी के जवाब में की गई।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना आए दिन जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन करती रहती है। जिसका भारतीय सेना द्वारा लगातार मुंहतोड़ जवाब भी दिया जाता है। अब भारतीय सेना ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए Anti-Tank Guided Missiles का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार सेना की टुकड़ियों ने हाल ही में कुपवाड़ा सेक्टर के सामने स्थित पाकिस्तानी सेना की चौकियों को निशाना बनाने के लिए एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना द्वारा की गई ये कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को भारत में धकेलने के लिए की जा रही गोलीबारी के जवाब में की गई।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत