1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: बारामूला में पुलिस पर आतंकियों ने की फायरिंग, एसपीओ की मौत, दो घायल

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में पुलिस पर आतंकियों ने की फायरिंग, एसपीओ की मौत, दो घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 04, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 10:48 pm IST

जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस फोर्स पर फायरिंग की है जिसमें एक एसपीओ की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में पुलिस पर आतंकियों ने की फायरिंग, एसपीओ की मौत, दो घायल- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर: बारामूला में पुलिस पर आतंकियों ने की फायरिंग, एसपीओ की मौत, दो घायल Image Source : फाइल फोटो

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला इलाके में आतंकवादियों ने पुलिस फोर्स पर फायरिंग की है जिसमें एक एसपीओ की मौत हो गई। इस हमले में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक गोली लगने से घायल हुआ है। आतंकियों ने यह हमला वारपोरा पुलिस चौकी के पास किया। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। 

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने आज शाम सोपोर क्षेत्र के वारपोरा में पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें एसपीओ वजाहत अहमद, शौकत खांडे और एक आम नागरिक घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां वजाहत और नागरिक उमर सुभान वागे को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत