1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 12 January 2026: आज पैसों की टेंशन होगी दूर, नई योजना पर शुरू हो सकता है काम, पढ़ें दैनिक तुला राशिफल

Tula Rashifal 12 January 2026: आज पैसों की टेंशन होगी दूर, नई योजना पर शुरू हो सकता है काम, पढ़ें दैनिक तुला राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 11, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 06:26 am IST

Tula Rashifal 12 January 2026: तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। उनकी पैसों से जुड़ी परेशानी दूर होगी। तो आइए जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल

tula- India TV Hindi
तुला राशिफल Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 12 January 2026: तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन ठीक रहेगा। सोमवार को पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानते हैं तुला राशि का दैनिक राशिफल। साथ ही जानेंगे कि इस राशि के जातक के लिए शुभ रंग और अंक क्या रहेगा।

तुला राशिफल 12 जनवरी 2026

सोमवार का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। सोमवार को ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। सोमवार को अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता निकाल लेंगे। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी। जो काम कठिन है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 2

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।