1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Kanya Rashifal 12 January 2026: सोमवार को आत्मविश्वास से भरे रहें कन्या वाले, करियर क्षेत्र में होंगे सफल, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kanya Rashifal 12 January 2026: सोमवार को आत्मविश्वास से भरे रहें कन्या वाले, करियर क्षेत्र में होंगे सफल, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 11, 2026 05:50 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 06:24 am IST

Kanya Rashifal 12 January 2026: आपके लिए आज का दिन सकारात्मकता लिए हुए है। सेहत में भी आज के दिन अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। पढ़ें दैनिक राशिफल।

Kanya Rashifal- India TV Hindi
कन्या राशिफल 12 जनवरी Image Source : INDIA TV

Kanya Rashifal 12 January 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मकता से भरा हुआ है। छोटी-छोटी सफलताएं आपको आत्मविश्वास देंगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में सोमवार के दिन आपको सतर्कता बरतनी होगी। आइए जानते हैं कन्या राशिफल।

आज का कन्या राशिफल 12 जनवरी

आज का दिन फायदेमंद साबित होने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी इससे आपका सकारात्मक विचार बनेगा। ऑफिस के कार्यों को करते समय फोकस बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रुका हुआ पूरा पैसा आपको वापस मिलेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।