नई दिल्ली: 1 जुलाई से रेलवे में कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। नए नियमों के तहत अब भारतीय रेलवे ऑनलाइन वेटिंग टिकट जारी नहीं करेगा। अब केवल कन्फर्म और आरएसी टिकट ही ऑनलाइन मिलेंगे। वहीं तत्काल टिकट भी कैन्सिल कराया जा सकता है। इसके अलावा नए नियमों के तहत राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा क्षेत्री भाषाओं में भी टिकट मिलेंगे।
टिकट कैंसिल कराने पर उसकी आधी कीमत यात्रियों को मिलेगी। टिकट रद्द कराने का चार्ज अलग-अलग कोच का अलग-अलग होगा। फर्स्ट और सेकेंड एसी का टिकट कैंसिल कराने पर 100 रुपए, एसी थर्ड के लिए 90 रुपए और स्लीपर के लिए 60 रुपए रखा जाएगा। तत्काल टिकट कैंसिल कराने पर भी आधी कीमत वापस की जाएगी।
1 जुलाई से तत्काल टिकट की बुकिंग समय में भी परिवर्तन कर दिया जायेगा। अब एसी टिकटों की तत्काल बुकिंग सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगी, जबकि स्लीपर कोचों के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच हो सकेगी।
इसके अलावा राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरु हो रही हैं। भीड़भाड़ के दिनों में सुविधा ट्रेन शुरु करने और महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लीकेट गाड़ी चलाने की योजना है और प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है।